फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case filed against four including rebel candidate in deadly attack on BJP candidate mau

मऊः भाजपा प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, बागी उम्मीदवार सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 10 Jul 2021 02:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 10 Jul 2021 02:23 PM IST
सार

मऊ जिले में शुक्रवार रात दो स्थानों पर गोलीबारी की घटना हुई थी। एक जगह भाजपा प्रत्याशी को गोली मारी गई तो वहीं दूसरी जगह एक अन्य भाजपा प्रत्याशी के रिश्तेदार को गोली मार दी गई। 

विज्ञापन
Case filed against four including rebel candidate in deadly attack on BJP candidate mau
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मऊ जिले के दोहरीघाट ब्लॉक से भाजपा प्रमुख पद के प्रत्याशी प्रेम शंकर राय पर शुक्रवार देर रात हुए जालनेवा हमले में बागी प्रत्याशी प्रदीप राय सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं बड़रांव ब्लॉक प्रमुख की भाजपा प्रत्याशी वंदना राय के रिश्तेदार पर हुए हमले में 12 बीडीसी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


बता दें कि दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रेवली नहर पुलिया के पास शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे भाजपा ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी प्रेम शंकर राय पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। घटना के वक्त प्रेम शंकर राय अपने वाहन से घर लौट रहे थे। गोली प्रत्याशी के बाएं हाथ में गोली लगी थी।
विज्ञापन


इस मामले में शनिवार को घायल प्रत्याशी की तहरीर पर दोहरीघाट पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी प्रदीप राय उर्फ राजू और उनके भाई संदीप राय सहित दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। इधर,  बड़रांव ब्लॉक प्रमुख पद की भाजपा प्रत्याशी वंदना राय के रिश्तेदार संतोष राय पर हुए हमले में बड़रांव ब्लॉक के 12 बीडीसी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार रात  लगभग 9 बजे बोझी मार्ग स्थित पांडेपार सब स्टेशन के निकट भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय और उनकी पत्नी बड़रांव ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी वंदना राय के रिश्तेदार संतोष राय को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। हमला तब बोला गया जब वो चुनाव प्रचार के सिलसिले में इनोवा कार से जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed