{"_id":"63ebc23d6c10c69f820b0733","slug":"case-filed-against-former-block-chief-and-his-son-under-excise-act-mau-news-vns6986292200-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ: पूर्व ब्लाक प्रमुख और उसके बेटे पर आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: पूर्व ब्लाक प्रमुख और उसके बेटे पर आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के बोझी के पास चल रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार यादव के ईंट भट्टे से पुलिस ने सोमवार की देर शाम छापा मारकर 25 लीटर अवैध शराब, सौ लीटर लहन, शराब बनाने के उपकरण और सामग्री बरामद किया। पुलिस ने शराब बना रहे झारखंड प्रांत निवासी एक मजदूर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य फरार हो गए।
इस मामले में पुलिस ने ईंट भट्ठा मालिक पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार यादव और ईंट भट्ठे का काम देखने वाले उनके बेटे की भी मिली भगत का आरोप लगाते हुए पिता पुत्र तथा तीन अन्य सहित पांच लोगों के विरुद्ध अवैध शराब बनाने, बेंचने, अपमिश्रण करने, साजिश करने की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी ने पुलिस कर्मियों के साथ राजकुमार यादव के ईंट भट्ठे पर छापा मारा। वहां भट्ठी पर कच्ची शराब बनाई जा रही थी। पुलिस को देखते ही शराब बनाने वाले भागने लगे। पुलिस ने झारखंड निवासी धीरदास विश्वकर्मा नामक मजदूर को पकड़ लिया, दो अन्य मजदूर भाग निकले। पुलिस ने मौके से 25 लीटर अवैध शराब, सौ लीटर लहन, चार किलो यूरिया, दो किलो नौशादर और डेढ़ किलो फिटकरी तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस ने पूर्व प्रमुख राजकुमार यादव, उनके बेटे दुर्गेश यादव, धीरदास विश्वकर्मा, कमलेश और दिलीप के विरुद्ध आबकारी एक्ट, अपमिश्रण करने और साजिश की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में घोसी कोतवाल संजय त्रिपाठी का कहना है कि ईंट भट्ठे पर अपमिश्रित अवैध शराब बनाने और बेंचने का धंधा चलता था जिसकी जानकारी पूर्व प्रमुख और उसके बेटे को भी थी, इसलिए इन दोनों लोगों सहित तीन अन्य लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।