फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case against 12 including husband in two separate cases of dowry harassment

Mau News: दहेज उत्पीड़न के दो अलग मामलों में पति समेत 12 पर मुकदमा

Sat, 02 Dec 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Case against 12 including husband in two separate cases of dowry harassment
दो अलग अलग थानों की पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश और पीड़िताओं की तहरीर पर बृहस्पतिवार की देर शाम पति समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। मुहम्मदाबाद कोतवाली के तिलसवा निवासी किरण पुत्री रामबचन द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार उसकी शादी एक जून 2012 को आजमगढ़ जिले के बरदह थाना के चौकी निवासी अखिलेश पुत्र सोनई के साथ हुई। शादी में डेढ़ लाख रुपया नगद, सोने चांदी के आभूषण और कुछ सामान उपहार स्वरूप दिया गया। शादी के कुछ दिन बाद पति और अन्य परिजन एक लाख रुपये नगद और फ्रिज की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करने लगे। प्रताड़ना से तंग आकर वह मायके में रहने लगी। लेकिन कुछ दिन बाद सूचना मिली कि उसके पति अखिलेश ने प्रयागराज जिले में अपनी दूसरी शादी कर ली है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस पति समेत छह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मधुबन संवाददाता के अनुसार रमापुर थाना के बस्ती वर्सी निधियाव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार वर्ष 2022 में महबूब आलम की पुत्री जोहरा खातून की शादी देवरिया जिले के सलेमपुर हरैया निवासी सरफराज अहमद पुत्र मकसूद से हुई थी। शादी के एक माह बाद ससुरालियों द्वारा रुपया और रहने के लिए मकान बनवाने की मांग किया जाने लगा।
विज्ञापन

मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर पति सरफराज, ससुर मकसूद, सास असगरी, ननद कायानात, मामी फातिमा खातून आए दिन गाली गलौज और तरह तरह से प्रताड़ित करने लगे। प्रताड़ना से तंग आकर उसकी पुत्री मायके चली आई। मांग पूरी नहीं होने पर पति द्वारा ससुराल नहीं आने की बात कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed