फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cart and street vendors will be set up 200 meters away from the highway.

Mau News: राजमार्ग से 200 मीटर दूर लगेगा ठेला, रेहड़ी

Sun, 03 Mar 2024 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Cart and street vendors will be set up 200 meters away from the highway.
नगर पंचायत में अतिक्रमण से विस्थापित ठेला, रेहड़ी आदि फल एवं सब्जी विक्रेताओं की एक बैठक रविवार को नगर के मझवारा मोड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर नरोखर पोखरा के परिसर में संपन्न हुआ। इसमें सर्व सम्मति से निर्णय हुआ कि मधुबन मोड़, बस स्टेशन व मझवारा मोड़ पर सड़क से 200 मीटर छोड़ कर अपनी ठेला, रेहड़ी लगाएगें। नगर पंचायत मेंं ठेला, रेहड़ी आदि बंद होने से सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

घोसी नगर के मधुबन मोड़, बस स्टेशन एवं मझवारा मोड़ पर आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। जिससे बचने के लिए एवं यातायात सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया था। जिससे विस्थापित होने वाले ठेला, रेहड़ी के फल एवं सब्जी विक्रेताओं ने अपनी आजीविका को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को शनिवार को मांग पत्र सौंपकर समाधान करने की मांग किया था। जिसको गंभीरता से लेकर नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने उपजिलाधिकारी घोसी आनंद कन्नौजिया को निर्देशित किया था कि उचित समाधान कराएं। उपजिलाधिकारी आनंद कन्नौजिया व दुकानदारों के बीच बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि घोसी नगर के मझवारा मोड़, बस स्टेशन व मधुबन मोड़ आदि स्थानों पर 200 मीटर छोड़ कर अपनी ठेला, रेहड़ी आदि लगाएगें। इससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा तथा आम जनता को आने जाने में भी परेशानी नहीं होगी ।
विज्ञापन

इस दौरान उपजिलाधिकारी आनंद कन्नौजिया, प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह के साथ ही संजय सोनकर ,ओमप्रकाश साहनी, कुलदीप सोनकर, ओमप्रकाश सोनकर, रामसमुझ निषाद, डब्लू सोनकर, अजित सोनकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed