फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Carry out vaccination by creating a micro-plan: DM

माइक्रोप्लान बनाकर करें टीकाकरण : डीएम

Wed, 04 Feb 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Carry out vaccination by creating a micro-plan: DM
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बुधवार को एमआर अभियान के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने कहा कि माइक्रो प्लान के अनुसार टीकाकरण का कार्य करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने अभियान में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि टीकाकरण टीम का सहयोग करें।
विज्ञापन

डीएमसी मोहम्मद सलीम ने बताया कि सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों मदरसों के कक्षा 1 से 5 तक के सभी बच्चों सहित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सभी बच्चों को एमआर वैक्सीन से अच्छादित किया जाएगा। अभियान 16 फरवरी से 27 फरवरी तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अजय यादव ने बताया कि इस टीका से बच्चों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है। एमआर वैक्सीन के न लगने से भविष्य जन्म लेने वाले बच्चे अपंगता या अपाहिज के शिकार हो सकते हैं।

प्रतिदिन एएनएम द्वारा 100 बच्चों को टीकाकरण से आच्छादित करने का लक्ष्य दिया गया है। बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय, डीएमसी बलवंत सिंह, कामाख्या मौर्य सहित समस्त डीपीएम एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed