{"_id":"61cf4253bf3bea5ab32f5846","slug":"cardholders-accuse-kotedar-of-irregularities-mau-news-vns6310336183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्डधारकों ने कोटेदार पर लगाया अनियमितता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्डधारकों ने कोटेदार पर लगाया अनियमितता का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिला (मऊ)। बड़राव ब्लॉक क्षेत्र के उसरी खुर्द ग्रामसभा अंतर्गत कोटे की राशन वितरण में अनियमिता की शिकायतें राशन कार्डधारकों की ओर से की गई हैं। लाभार्थियों की शिकायत है कि कोटेदार के मनमाने रवैये से दो दो महीनों का राशन कार्डधारकों को नहीं मिल पा रहा है।
ग्राम सभा के अरविंद यादव, इन्द्रासन गोड़, लालू यादव,अशोक प्रसाद, केशरी, नजरआलम, लाली,चिंता,बचिया ने बताया कि कोटेदार दो दिन के अंदर अंगूठा लगवाकर राशन बांटने का काम करता है। इन दो दिनों में जिसे अनाज पा गया सो पा गया ,नहीं तो शेष लोगों को कोटेदार आज आइए कल आइए करके महीना बीता देता है।थक हार कर घर लोग बैठ जाते हैं। इस तरह राशन से भी वंचित हो जाते हैं।
कोटेदार के पास कुल 652 राशनकार्ड में 50 अंत्योदय कार्ड और 602 पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं। कार्डधारक हसरून्निशा ने बताया कि उसका दो महीना का राशन नहीं मिला। नजरेआलम ने बताया कि उसे एक माह का राशन नहीं मिला।रामजनम यादव का एक माह ,सुरैना का एक महीना का राशन नहीं मिला।वही एक माह का दूसरे माह में राशन व दूसरे माह का तीसरे माह में राशन का वितरण करते है । ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार का गोदाम भरा पड़ा है।
विज्ञापन
विभागीय उच्चाधिकारियों से कोटेदार की शिकायत करने के बावजूद अबतक कोई कार्यवाही नही हुई। कार्डधारकों की समस्या जस की तस बनी हुई है। लाभार्थियों का कहना है कि अगर समस्या का निदान शीघ्र नहीं हुआ तो कोटेदार के दुकान के सामने धरना प्रदर्शन करने के लिए सभी बाध्य होंगे। इस सम्बंध में कोटेदार सिद्धान्त अंचल का कहना है कि लगातार एक महीना राशन बांटते है।कोई कार्ड धारक राशन से वंचित नही रहता है।