{"_id":"697902416f79acb5c7037554","slug":"car-tyre-bursts-on-purvanchal-expressway-airbags-save-couples-lives-mau-news-c-295-1-mau1002-139929-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार का टायर फटा, एयर बैग खुलने से बची दंपती की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार का टायर फटा, एयर बैग खुलने से बची दंपती की जान
विज्ञापन
पुर्वाचल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार ।संवाद
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के वनदेवी धाम के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार की शाम 4 बजे तेज रफ्तार कार का अगला टायर टायर फट गया। कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराई और घसीटते हुए 30 मीटर दूर जाकर रुकी।
दुर्घटना के बाद एयर बैग खुलने से कार चालक रोहन सिन्हा और पत्नी श्वेता सिन्हा बाल बाल बच गए। सूचना पर यूपीडा की टीम एंबुलेंस लेकर पहुंची और दोनों को बाहर निकाला। दोनों को हल्की चोट लगी थी, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया।
पश्चिम बंगाल प्रांत के कोलकाता रविंद्र नगर शुभम अपार्टमेंट निवासी पति पत्नी अयोध्या दर्शन पूजन करने गए थे, वहां से लौटने के बाद दुर्घटना हुआ। कार को किनारे करने के बाद यूपीडा की टीम दोनों को गाजीपुर जिले में पड़ने वाले हैदरा टोल प्लाजा पर ले गई।
विज्ञापन
वहां से दूसरे वाहन से दोनों अपने गंतव्य पर रवाना हुए। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि यूपीडा की टीम ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। सूचना मिलने पर जब तक पुलिस टीम पहुंचती दोनों रवाना हो गए थे।