फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Car-riding miscreants kidnapped a teenager

कार सवार बदमाशों ने किया किशोर का अपहरण

Sun, 31 Oct 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Car-riding miscreants kidnapped a teenager
मऊ। रतनपुरा बाजार में कोचिंग पढ़ने आए नौवीं कक्षा के एक छात्र का कार सवार बादमशों ने शुक्रवार की शाम को अपहरण कर लिया। उसे बेहाश कर कार सवार प्रयागराज ले गए। वहां पर कार खड़ी कर एक चाय की दुकान पर गए। इसी बीच होश में आने के बाद किशोर मौका देख वहां से निकलकर रेलवे स्टेशन पहुंच गया। वहां एक रेल कर्मचारी से आप बीती सुनाकर घर वालों से बात कर घटना के बारे में बताया। रेलवे कर्मचारी ने किशोर को जीआरपी थाने पर पहुंचा दिया। घर वाले प्रयागराज जाकर किशोर को घर लाए। किशोर के चाचा ने इस बाबत हलधरपुर थाने में तहरीर देकर अपहर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है।
विज्ञापन

हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना ग्राम पंचायत के चौडी गांव निवासी प्रिंस यादव (13) नेहरू इंटरमीडिएट कालेज में कक्षा 9 का छात्र है। वह रतनपुरा स्थित एक कोचिंग में भी पढ़ाई करता है। शुक्रवार को घर से कोचिंग सेंटर पर अपनी साइकिल और बैग रखकर कुछ दूरी पर पुस्तक भंडार पर कापी खरीदकर वापस लौट रहा था। इसी बीच कार सवार लोगों ने सेहबरपुर का रास्ता पूछने के बहाने प्रिंस को अपने पास बुलाया और जबरदस्ती कार में खींच लिया। उस कार में बेहोशी की हालत में दो और बच्चे पड़े थे। प्रिंस को जब होश आया तो दो बच्चों के साथ डरा सहमा पड़ा रहा।
विज्ञापन

कई घंटे बाद कार रोककर अपहर्ता एक दुकान पर चाय पीने चले गए तो मौका पाकर गेट खोल कर प्रिंस और एक अन्य किशोर दो दिशाओं में भाग निकले। प्रयागराज जंक्शन के पास प्रिंस की मुलाकात एक रेलवे कर्मचारी से हुई। उसने रेलवे कर्मचारी को आप बीती सुनाते हुए अपने घर मोबाइल पर बात कर घटना के बारे में बताया। जानकारी पाते ही परिजन हलधरपुर थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष को घटना क्रम बताया। एसओ की सलाह पर प्रिंस को प्रयागराज जीआरपी थाने पर बिठाया गया। घर वाले जाकर उसे ले आए। इस संबंध में एसओ शत्रुंजय कुमार सिंह का कहना था कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed