फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Car riders beat up young man, injured

कार सवारों ने युवक से की मारपीट, घायल

Thu, 31 Mar 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Car riders beat up young man, injured
कोपागंज। थाना क्षेत्र के जयरामगढ़ पुलिया के पास बहन को परीक्षा देकर घर जा रहे युवक से कार सवार नौ लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद तथा पांच अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया। चारों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना उस समय हुई जब युवक अपनी बहन को परीक्षा केंद्र पर छोड़ कर घर वापस आ रहा था। थाना क्षेत्र के गोड़सरा गांव निवासी सूरज यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपनी बहन को परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से कोपागंज आया हुआ था। परीक्षा केंद्र पर उसे छोड़कर वापस गांव जा रहा था। जयरामगढ़ पुलिया के पास कार सवार चार लोगों ने उसे ओवरटेक कर रोका और कार से उतरकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर कार सवार ओसामा, सादिक, सलमान तथा शहाबुद्दीन के अलावा पांच अज्ञात लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया और फरार हो गए। घायल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को कोपागंज सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर पर चार नामजद तथा पांच अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। एसओ हरेराम मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed