फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Car ran over four people including two children sitting outside the house, referred to Varanasi Trauma Center,

Mau: घर के बाहर बैठे दो बच्चों समेत चार लोगों को कार ने रौंदा, वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर, सभी की हालत गंभीर

Sat, 20 May 2023 10:32 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 20 May 2023 10:32 AM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के ढाढाचवर गांव में शुक्रवार रात घर के बाहर दो बच्चों समेत चार लोग बैठकर बात कर रहे थे। इसी बीच कोईरिया पार के तरफ से तेज रफ्तार में एक कार आई और चारों लोगों को रौंदते हुए दीवार से जाकर टकरा गई।

विज्ञापन
Car ran over four people including two children sitting outside the house, referred to Varanasi Trauma Center,
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ में एक हादसे की खबर है। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ढाढाचवर बाजार में घर के बाहर बैठे परिजनों पर शुक्रवार देर रात एक कार चढ़ गई। जिसमें परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ढाढाचवर गांव निवासी दिलेसरी राजभर (60 वर्ष) पत्नी कुशहर, अक्षय राजभर (27 वर्ष) पुत्र कुशहर, सोनम राजभर (5 वर्ष) पुत्री अक्षय,  किशन राजभर (उम्र 2 वर्ष) पुत्र अक्षय राजभर, चारों लोग घर के बाहर बैठकर आपस में बात कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच कोईरिया पार के तरफ से तेज रफ्तार में एक कार आई और चारों लोगों को रौंदते हुए दीवार से जाकर टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Chandauli: बकरी चराने गई बच्ची के साथ छेड़खानी, आरोपी सात बच्चों का पिता, जांच में जुटी पुलिस

दुर्घटना की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने के कारण सभी घायलों को रेफर कर दिया गया।
सभी घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। घर के मालिक कुशहर राजभर ने पुलिस को अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर लेकर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed