फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli: molesting a girl who went to graze goats, father of seven children accused, police engaged in inves

Chandauli: बकरी चराने गई बच्ची के साथ छेड़खानी, आरोपी सात बच्चों का पिता, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 20 May 2023 09:51 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 20 May 2023 09:51 AM IST
सार

चंदौली पुलिस के अनुसार लगभग 10 साल की बच्ची बकरी चराने सिवान में गई थी। उसी दौरान गांव का सात बच्चों का पिता आरोपी ने लड़की के साथ छेड़खानी किया और फरार हो गया। बच्ची रोते बिलखते घर पहुंची और परिजनों से आपबीती बतायी।

विज्ञापन
Chandauli: molesting a girl who went to graze goats, father of seven children accused, police engaged in inves
पुलिस वैन - फोटो : amar ujala

विस्तार

चोदौली में स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को बकरी चराने गई 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी सात बच्चों का पिता है। घटना के बाद से आरोपी अधेड़ फरार हो चुका है। पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Varanasi Crime: वाराणसी में शख्स ने खाया जहर, आनन-फानन में परिजन ले गए अस्पताल, तोड़ा दम, ये थी मौत की वजह
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लगभग 10 साल की बच्ची बकरी चराने सिवान में गई थी। उसी दौरान गांव का सात बच्चों का पिता आरोपी ने लड़की के साथ छेड़खानी किया और फरार हो गया। बच्ची रोते बिलखते घर पहुंची और परिजनों से आपबीती बतायी। नाबालिग की सूचना पर आरोपी के घर पूछताछ करने पहुंचे पीड़िता के घर वालों पर आरोपी के घर वालों ने ईंट पत्थर चलाना शुरू कर दिया। तब लाचार होकर उसकी मां लड़की को लेकर थाने पहुंची और नामजद मुकदमा दर्ज कराया। इसे लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। बच्ची का उपचार चल रहा है। सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि छेड़खानी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chandauli: molesting a girl who went to graze goats, father of seven children accused, police engaged in inves
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

नौ दिन के अंदर जिले में तीसरा मामला
कंदवा में शुक्रवार को 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी की घटना शर्मसार करने वाली है। शर्मनाक बात यह है कि जिले में महज नौ दिन के अंदर छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म और छेड़खानी की यह तीसरी घटना है। पहली घटना 10 मई को अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में घटी थी। जहां घर के बाहर सो रही 10 वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस में रिश्तेदारी में आए युवक ने दुष्कर्म किया था। वहीं 11 मई को बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने गई 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed