फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Car overturns on expressway, young man dies, friends run away

Mau News: एक्सप्रेस वे पर पलटी कार, युवक की माैत, छोड़ कर भागे दोस्त

Wed, 20 Nov 2024 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Car overturns on expressway, young man dies, friends run away
रानीपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर मंगलवार रात नौ बजे तेज रफ्तार कार सर्विस रोड के किनारे खंभे को तोड़ती हुई खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। युवक के दोस्त उसे उसी हाल में छोड़ कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना देते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के महापुर गांव निवासी राजवीर यादव उर्फ वरुण (24) दोस्तों के साथ याकूबपुर गांव से निमंत्रण से वापस आ रहा था। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड से मुहम्मदाबाद की तरफ जा रही कार अचानक पोल तोड़ती हुई सर्विस रोड और एक्सप्रेसवे के बीच गड्ढे में पलट गई। कुछ दूरी पर खेत में मशीन से धान की कटाई कर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। माैके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना डा. अजय विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। कार में फंसे शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के पिता लालजी यादव ने रानीपुर थाने की पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेटा अपने कुछ अज्ञात मित्रों के साथ रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में गया था। वहां से वापस आते समय हादसे में मौत हो गई। युवक तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। मौत से परिजन का रो- रोकर हाल बेहाल था। सीओ मुहम्मदाबाद गोहना डा. अजय विक्रम सिंह ने बताया कि कार में सवार युवक हादसे के बाद भाग गए हैं। उनकी पहचान की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed