{"_id":"67518589b48d11683402ca6d","slug":"car-hits-bike-chaos-at-the-spot-one-dead-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau : कार ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर मची अफरा - तफरी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau : कार ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर मची अफरा - तफरी, एक की मौत
Thu, 05 Dec 2024 04:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 05 Dec 2024 04:20 PM IST
सार
रिश्तेदार के घर जा रहे बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में एक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भवरेपुर के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दोनो बाइक सवार रितेदार के घर जा रहे थे तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भवरेपुर के पास राज्य राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार ने आगे जा रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया। बाइक पर दो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। कार भी कुछ दूर जाकर सड़क एक दुकान पर रखे टायर से जाकर टकरा कर रुक गई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए वाराणसी भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार चालक सहित बाइक और कार को थाने लेकर आई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना के अमिलो गांव निवासी अनवर कमाल (56) पुत्र जहीर खान और एहतेशाम (44) पुत्र सिंकदर अहमद अपने घर से बाइक से किसी रिस्तेदार के घर जा रहे थे। अभी दोनों जनपद के सरायलखंसी थाना के भवरेपुर गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क के किनारे लगे एक पेड़ के घेरे से जाकर टकराने के बाद करीब पांच फीट नीचे गड्ढे में गिर गई। जबकि कार सड़क के किनारे एक दुकान पर रखे टायर के टकराकर रूक गई। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद स एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां अनवर कमाल (56) को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वही एहतेशाम (44) की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बाबत थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि बलिया जनपद के रसड़ा निवासी कार चालक को वाहन सहित हिरासत में लिया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन