फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Car collided with tree uncontrolled, driver serious

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, चालक गंभीर

Mon, 17 May 2021 09:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Car collided with tree uncontrolled, driver serious
रतनपुरा (मऊ)। हलधरपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर के बाद स्टेट हाईवे पर सोमवार को दोपहर बाद करीब एक बजे एक कार बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में कार चला रहे ग्राम विकास अधिकारी गंभीर से घायल हो गए। उन्हें जिला मुख्यालय पर एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद के जंगीपुर थाना क्षेत्र के अरकपुर महुआरी गांव निवासी रविंद्र नाथ यादव (42) बलिया जनपद के रसड़ा खंड विकास अधिकारी कार्यालय में ग्राम विकास अधिकारी के पद तैनात हैं। उनकी कोरोना पीड़ित मां मऊ जनपद मुख्यालय स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती हैं। वे अपने मां की देखरेख में रविवार की रात भर जगे रहे और सोमवार को खंड विकास अधिकारी रसड़ा का फोन आने के बाद वे मऊ से रसडा के लिए अपनी कार से निकले।
विज्ञापन

दोपहर बाद एक बजे जैसे ही वे रतनपुरा ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 2 किलोमीटर पूरब धर्मागतपुर ग्राम पंचायत के पास पहुंचे उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। घायल ग्राम विकास अधिकारी का उपचार जनपद मुख्यालय स्थित एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed