फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Car collided with an electric pole, teacher and driver injured

Mau News: बिजली के खंभे से टकराई कार शिक्षक और चालक घायल

Mon, 16 Jun 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Car collided with an electric pole, teacher and driver injured
मझवारा। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बरूहा गांव के पास सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे तेज रफ्तार कार सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल टूटकर तार सहित सड़क पर गिर गया और अंदर बैठे लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रसड़ी निवासी रामप्रभाव सिंह क्षेत्र के सरायगनेस प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। सोवमार की सुबह उन्हें कार में बैठाकर चालक कोपागंज थाना के अदरी निवासी अभिषेक विद्यालय के काम से रघौली जा रहा था। सुबह हल्की बारिश हो रही थी, मोड़ पर ध्यान नहीं देने से कार बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, पोल टूटकर सड़क के बीचोबीच गिर गया। कार सवार शिक्षक और चालक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर फोन करके बिजली सप्लाई बंद कराई। एंबुलेंस बुलाकर दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। उधर करीब एक घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और बिजलीकर्मियों ने पोल को सड़क किनारे हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed