{"_id":"67f56ab710c96328da0eac97","slug":"captains-captain-in-appearance-with-the-doctor-who-messes-up-mau-news-c-295-1-svns1028-126331-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: उपस्थिति में गोलमाल करने वाले डाक्टर के साथ अधीक्षक का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: उपस्थिति में गोलमाल करने वाले डाक्टर के साथ अधीक्षक का तबादला
विज्ञापन
मऊ। नौ दिन बाद रतनपुरा सीएचसी में बिना उपस्थिति के भी रजिस्ट्रर में उपस्थिति दर्ज करने के मामले मेें सीएमओ ने जांच टीम की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की। सीएमओ ने गायब रहे डॉक्टर फैयाज अहमद को परदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थानांतरित कर दिया। वहीं सीएचसी प्रभारी डॉ. भैरवनाथ पांडेय का तबादला मझवारा सीएचसी प्रभारी के पद पर किया गया है। विभाग यह कार्रवाई रिपोर्ट में खामी मिलने पर बात कही जा रही है, उधर सीएचसी प्रभारी पर कार्रवाई को लेकर विभागीय अधिकारी मौन हैं।
सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि बीते 29 मार्च को अमर उजाला द्वारा बिना सूचना के गायब डाक्टर की रजिस्टर में रोज लग रही हाजिरी शीर्षक से समाचार उजागर होने के बाद मामला संज्ञान में आने के बाद तीन सदस्यीय टीम इस मामले में जांच कर रही थी।
बताया कि जांच टीम द्वारा इस मामले में सोमवार को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी, जिसके बाद मंगलवार को उनके द्वारा इस मामले में गायब रहने वाले डॉ. फैयाज अहमद के साथ सीएचसी प्रभारी डॉ. भैरवनाथ पांडेय को तबादला कर दिया गया। इसके तहत डॉ. फैयाज अहमद को परदहा में तो डॉ. भैरवनाथ पांडेय को मझवारा सीएचसी पर भेजा गया है। जबकि परदहा के डाक्टर डीके सिंह को रतनपुरा सीएचसी प्रभारी बनाया गया। वहीं डाक्टर फैयाज अहमद की जगह फतेहपुर मंडाव सीएचसी के डाक्टर डॉ. संजीव राय की तैनाती रतनपुरा में की गई है।
विज्ञापन
विभागीय कार्रवाई को लेकर एक सवालिया निशान भी उठ गया। जिस डाक्टर के गायब होने पर उसकी हर दिन उपस्थिति रजिस्टर में उसकी फर्जी हाजिरी बनाने वाले दूसरे स्वास्थ्यकर्मी पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
दो दिन बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
मऊ। तीन दिन पहले रतनपुरा सीएचसी में सीएचसी प्रभारी डॉ. भैरवनाथ पांडेय और एससी-एसटी एक्ट सदस्य विनय कुमार के बीच हुए विवाद में मंगलवार को पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। एसओ हलधरपुर जगदीश विश्वकर्मा ने बताया कि दोनों ही पक्ष से मिली शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।