फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Candidates started laying the electoral board

Mau News: प्रत्याशियों ने चुनावी बिसात बिछानी शुरु की

Wed, 26 Apr 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Candidates started laying the electoral board
नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की तारीख समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट होने लगी है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष शबनम हेलाल की बहू आयशा ने सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया किया है। उधर टिकट कटने से नाराज अरशद रेयाज ने सपा से बगावत करते हुए अपनी पत्नी आमिना सिद्दीका को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतार दिया है। वहीं भाजपा से अर्चना गुप्ता तो भासपा से सादिका ने नामांकन किया है। इसके अलावा 11 निर्दलीय प्रत्हैयाशी मैदान में हैं। हालांकि 27 अप्रैल को नाम वापसी के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। लेकिन प्रत्याशी मतदाताओं को अपनी तरफ करने के लिए बिसात बिछाने में जुट गए हैं। नगर पंचायत की इस सीट पर सपा की बाग़ी व निर्दल उम्मीदवार आमिना सिद्दीका अपने पारिवार की राजनीतिक पकड़ पर अपनी जीत चाहती हैं। जबकि इनके दादा मरहूम इक़बाल अहमद सन 1962 से लेकर 1995 तक नगर पंचायत अध्यक्ष रहे। इनकी सास सपा के टिकट पर सन 1995 से 2000 तक अध्यक्ष रही। वहीं सपा प्रत्यासी आयशा दस सालों तक चेयरमैन रहे अपने ससुर हेलाल अहमद अंसारी और 2017 से 2022 तक पांच साल तक चेयरमैन रही सास शबनम के द्वारा कराए विकास कार्यों के भरोसे चुनावी मैदान में डटी हैं। भाजपा की अर्चना गुप्ता अपने पति के राजनीतिक पृष्ठभूमि और सामाजिक पकड़ के भरोसे मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों ने वुनावी विसात बिछानी शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed