फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Candidates and supporters stood in wait for their turn

अपनी बारी के इंतजार में खड़े रहे प्रत्याशी और समर्थक

Sun, 02 May 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Candidates and supporters stood in wait for their turn
मऊ। कोरोना संक्रमण के चलते ग्रामसभावार मतगणना की गई। एक ग्रामसभा की मतगणना के बाद दूसरी ग्राम सभा के प्रत्याशी को अंदर जाने दिया जा रहा था। इसके चलते प्रत्याशी और उनके समर्थक धूप में अपनी बारी की प्रतीक्षा करते नजर आए।
विज्ञापन

परदहां ब्लाक की मतगणना शहर के डीसीएसके महाविद्यालय के प्रांगण में संपन्न किया गया। इस दौरान अंदर उन्ही को प्रवेश दिया जा रहा था, जो कर्मचारी थे या फिर जिनके ग्राम सभा की गणना होने वाली थी। भीड़ न हो इसके लिए सभी को बाहर रखा गया था। इसके चलते महाविद्यालय के सामने प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ लगी थी। डीसीएसके महाविद्यालय के सामने ही फूल माला की दुकानें हैं। बंदी की वजह से ये दुकानदार बाहर दस माला रखकर बैठे थे, जैसे ही प्रत्याशी जीतकर निकल रहा था, समर्थक तत्काल माला खरीदकर उसे पहना रहे थे और घर को रवाना हो जा रहे थे। अपराह्न चार बजे के बाद मैदान में छांव होने पर लोगों को राहत मिली। मधुबन : आरडी इंटर कॉलेज गांगेवीर में मतगणना स्थल के बाहर प्रत्याशियों के साथ समर्थकों की भीड़ जुटी थी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed