फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Calling himself a SP leader, pressure on the sub-inspector, case filed

Mau News: खुद को सपा नेेता बता उपनिरीक्षक पर दवाब, मुकदमा दर्ज

Mon, 12 Jun 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Calling himself a SP leader, pressure on the sub-inspector, case filed
स्थानीय कोतवाली में तैनात सिपाही से मारपीट के मामले में कथित सपा नेता की ओर से पुलिस पर दबाव बनाने का मामला प्रकाश में आया है। उपनिरीक्षक की तहरीर पर फोन करने वाले आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।घोसी कोतवाली में उपनिरीक्षक के संतोष यादव ने तहरीर में बताया कि बीते शुक्रवार को घोसी कोतवाली में तैनात सिपाही अश्वनी कुमार पासवन से औघड़ बाबा की कुटी पर कुछ लोगों ने मारपीट की थी। मामले में वह विवेचना कर रहे हैं। इसी बीच मोबाइल पर कॉल कर आरोपी ने खुद को समाजवादी पार्टी का दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव बताते हुए कहा कि आरोपियों पर कार्रवाई न की जाए। कार्रवाई करने पर देख लेने की धमकी दी।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल अनिलचंद्र तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस मामले में उपनिरीक्षक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मामला यह है कि बीते शुक्रवार की देर रात दो मनबढ़ों ने घोसी मंदिर में पूजा करने गए कोतवाली में तैनात सिपाही से मारपीट की थी। सिपाही अश्वनी कुमार पासवन ने बताया था कि वह घोसी कोतवाली के पीआरवी में तैनात है। उसकी ड्यूटी रात के समय होती है। वह प्रतिदिन ड्यूटी से पूर्व कस्बे के जमालपुर मिर्जापुर नवापुरा स्थित औघड़ बाबा की कुटि स्थित मंदिर में दर्शन करने जाता है। शुक्रवार की देर शाम भी वह मंदिर दर्शन करने पहुंचा था। इस बीच मिर्जा जमालपुर निवासी कल्पनाथ यादव यादव और उसका साथी व्योम यादव उसके पास आए और उससे नाम पूछा। जिसके बाद दोनों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर दोनों ने उससे मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed