{"_id":"600c71fb8ebc3e33df42fb5c","slug":"calling-from-home-beaten-the-young-man-and-accused-of-firing-mau-news-vns5708549125","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बुलाकर युवक को पीटा, फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से बुलाकर युवक को पीटा, फायरिंग का आरोप
विज्ञापन
घोसी (मऊ)। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम को क्षेत्र के टकटेऊवा रामपुर निवासी एक युवक को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आजमगढ़ जिले के जीयनपुर निवासी तीन लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने सहित अन्य आरोपों में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए कुछ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के टकटेऊवा रामपुर निवासी सुमित कुमार ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली के फैजुल्लाह निवासी रवि ने 12.30 बजे रामप्यारे गुप्ता के बगीचे में बुलाया। सुमित जब पहुंचा, तो वहां रवि के साथ आशीष राव निवासी समुंदपुर व रिषि सोनकर निवासी बसूपार जीयनपुर पहले से मौजूद थे।
सुमित कुमार को देखते ही रवि कुमार ने गाली देते हुए कहा कि अब भी लड़की से बात करोगे। इन युवकों का रुख देख सुमित कुमार जाने लगा तो रवि और आशीष राव ने ललकारते हुए मार डालने की धमकी देने लगे। आरोप लगाया कि इस पर रिषि सोनकर पुत्र सदान ने कट्टे से फ़ायर कर दिया। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही कर रही है।