फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Call to make Hunkar Rally a success

Mau News: हुंकार रैली को सफल बनाने का आह्वान

Thu, 14 Nov 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Call to make Hunkar Rally a success
मऊ। पहले सम्मान बिना मांगे मिलता था, अब हक से छीनना पड़ता है। इसी अधिकार की लड़ाई के लिए हम सभी को आपसी राग द्वेष मिटाकर सामाजिक और राजनीतिक चेतना के जागृति के लिए हुंकार रैली में गोरखपुर चलना है। उक्त बातें बैठक में मध्यदेशीय वैश्य महासभा के हुंकार रैली के जिला संयोजक अजय गुप्ता ने कही।
विज्ञापन

कहा कि बड़े ही हास्यास्पद बात है कि पहले वैश्य समाज अज्ञानी होते हुए भी एकता के सूत्र में बंधा हुआ था, परंतु वर्तमान समय में शिक्षित होने के बाद भी अनेकता में बंटा हुआ है। महासभा के युवा संगठन के प्रदेश महामंत्री अभिषेक मद्धेशिया ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम अपने मतभेदों अथवा निजी स्वार्थों को भुलाकर एकता के डोरी में बंध कर सामाजिक समरसता तथा राजनीतिक जागरण का सार्थक प्रयास किया जाए।
विज्ञापन

बिना राजनीतिक जागरूकता के समाज का विकास असंभव है। प्रबुद्ध वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रामगोपाल गुप्त ने कहा कि जब-जब युवा और बुद्धिजीवी अगड़ाई लेता है, तब-तब समाज और देश की दिशा और दशा बदल जाती है। अंत में सभी लोगों ने आगामी 22दिसंबर को हुंकार रैली को सफल बनाने के लिए शपथ लिया। बैठक में हेमराज मद्धेशिया, मयंक, रोशन, दीपक गुप्ता, शिवशंकर, शुभम व विनोद गुप्ता आदि शमिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed