{"_id":"602029b68ebc3e4b5d420327","slug":"call-for-bjp-government-policies-to-be-brought-home-mau-news-vns573413366","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार की नीतियों को घर घर पहुंचाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार की नीतियों को घर घर पहुंचाने का आह्वान
विज्ञापन
मऊ। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक एस आर प्लाजा भुजौटी में रविवार को हुई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला के प्रभारी कामेश्वर सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश का चौतरफा विकास लगातार किया जा रहा है। देश के किसानों की आय को दोगुनी करने को लेकर हर घर को विद्युत कनेक्सन से जोड़ने, देश के हर नागरिक कोपक्का घर देने तथा किसानों के खाते में सीधे धन भेजने के सारे काम तेजी से हो रहे हैं। कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं का यह नैतिक कर्तव्य है कि जिले में जगह जगह गोष्ठियां की जाय और लोगों को प्रधानमंत्री की जनहितकारी योजनाओं से अवगत करवाते हुए जनमानस का समर्थन हासिल किया जाय। जनपद के सभी सहकारी व अन्य गैर सरकारी संगठनों से अधिक से अधिक मात्रा मे धन्यवाद प्रस्ताव प्रधानमंत्री के नाम से प्राप्त करते हुए उसे अग्रसारित किया जाय। भाजपा और मोदी के खिलाफ कितना भी षडयंत्र हो जाय लेकिन विपक्ष के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सेक्टर से लेकर मंडल तक का प्रभारी और संयोजक बनाया गया है क्योंकि पार्टी की जड़ें और मजबूत हो सकें। देश के विरोधी चाहते हैं कि मोदी जी प्रधानमंत्री न रहें इसके लिए विदेशी एजेंसियों की मदद से हर स्तर पर कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रयास से प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनानी है और देश का मस्तक ऊंचा रखना है। इसके लिए हमें कोई भी लापरवाही नहीं करनी है। मंडल और सेक्टर जितना अधिक मजबूत होगा हमारी जीत उतनी ही बड़ी होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि इससे पहले हमारी वर्चुवल बैठक होती रही हैं कई महीनों बाद पार्टी का फिजिकल मूवमेंट शुरू हुआ है इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम सब केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां जन जन तक पहुंचाएं और विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही भ्रामक बातों का खंडन करें। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्त ने तथा संचालन जिला महामंत्री राकेश मिश्र ने किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त, अखिलेश तिवारी, बजरंगी सिंह, आनंद प्रताप सिंह, मुन्ना दुबे, अरविंद सिंह, योगेंद्रनाथ राय, दीनबंधु राय, विजय नारायण शर्मा, दुर्गविजय राय, राधेश्याम सिंह, गणेश सिंह, कृष्ण कान्त राय,संजय पाण्डेय, अनिल श्रीवास्तव, सुनील यादव, मयंक मद्धेशिया, राहुल उपाध्याय सहित मंडल अध्यक्ष व प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त, अखिलेश तिवारी, बजरंगी सिंह, आनंद प्रताप सिंह, मुन्ना दुबे, अरविंद सिंह, योगेंद्रनाथ राय, दीनबंधु राय, विजय नारायण शर्मा, दुर्गविजय राय, राधेश्याम सिंह, गणेश सिंह, कृष्ण कान्त राय,संजय पाण्डेय, अनिल श्रीवास्तव, सुनील यादव, मयंक मद्धेशिया, राहुल उपाध्याय सहित मंडल अध्यक्ष व प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन