फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cabinet Minister Surya Pratap Shahi met the families of the deceased

Mau News: मृतकों के परिजन से मिले कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही

Sun, 10 Dec 2023 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Surya Pratap Shahi met the families of the deceased
घोसी। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही और डीएम अरुण कुमार, एसपी अविनाश पांडेय के साथ रविवार शाम घोसी नगर पहुंचे। हादसे वाली जगह पहुंच कर निरीक्षण करने के साथ मृतक परिवारों के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही घोसी पहुंच कर जिलापंचायत अध्यक्ष मनोज राय, वरिष्ठ नेता सुनील गुप्ता, उत्पल राय, आनन्द चौधरी आदि के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उपस्थित लोगों ने पोखरी पर अवैध कब्जा आदि की शिकायत की। इस पर मौके पर उपस्थित एसडीएम सुमित सिंह, सीओ दिनेश दत्त मिश्रा को राजस्व टीम लगा जांच एवं कार्यवाही का निर्देश दिया। भाजपा युवा नेता आनंद चौधरी एवं नवनीत चौरसिया ने अवगत कराया कि कुछ घायलों का इलाज आजमगढ़ प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। कोई सहायता नहीं मिल रही है। मृतक चंदा देवी के परिवार की आर्थिक समस्या से अवगत कराया। पकड़ी रोड शोधनपुर स्थित मृतका सुशीला शर्मा के घर पहुंच कर पति राधेश्याम शर्मा, स्टेशन रोड पहुंच कर मृतिका पूनम शर्मा के पति एवं परिजनों से मिलकर ढाढ़स दिया। इस अवसर पर चैयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता, योगेंद्र राय, रघुनन्दन यादव, आनन्द चौधरी, नागेंद्र सिंह, अनिरुद्ध सिंह, वरुण दुबे, जेपी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed