फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cabinet minister gave a gift of Rs 33 crore

Mau News: कैबिनेट मंत्री ने दी 33 करोड़ की सौगात

Thu, 26 Dec 2024 06:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Cabinet minister gave a gift of Rs 33 crore
मऊ। भाजपा की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पालिका कम्युनिटी हॉल में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सदर हॉस्पिटल से पालिका कम्युनिटी हॉल तक सुशासन पदयात्रा निकाली। जहां पहुंचकर कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने लाभार्थियों को आवास का प्रमाण पत्र और चाबी समर्पित की। साथ ही 33 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रवादियों के लिए प्रेरणा पुंज है। उनका व्यक्तित्व इतना विराट था कि उनपर संक्षेप में प्रकाश नहीं डाला जा सकता। कैबिनेट मंत्री ने वाजपेयी के साथ ही मदनमोहन मालवीय को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। देश में विकास की गाड़ी चल निकली है इसको और अधिक गति देने के लिए सभी को तत्पर रहने की जरूरत है। भाजपा रूपी वटवृक्ष को सींचते हुए हमें राष्ट्रवादी विचारधारा को आगे बढ़ाना है। जनपद के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि मऊ के तमसा तट पर जितने भी घाट है सभी के विकास के लिए पैसा स्वीकृत हो चुका है। आने वाले कुछ समय में मऊ के घाट रमणीय और पर्यटन स्थल हो जाएंगे। 33 करोड़ के कार्य का शिलान्यास हुआ। आगे और भी कार्य किए जाएंगे। आने वाले समय में मऊ जिला विकास की नई ऊंचाईयों पर होगा। भारत और प्रदेश सुशासन के रास्ते पर चल पड़ा है, जिसमें हमको आगे बढ़ाना है। समारोह को भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, भरतलाल राही, सुनील कुमार गुप्त, विजय नारायण शर्मा, रामाश्रय मौर्य, अशोक सिंह, पूनम सरोज, संजय पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

दोहरीघाट: स्थानीय कस्बा स्थित सीएचसी और थाना परिसर में वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय की जयंती धूमधाम मनाई गई।
मधुबन : पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर पद यात्रा निकाली गई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम के नेतृत्व में गुरूम्हा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम ने कहां कि पूर्व पीएम अटल विहारी वाजपेयी ने जीवन पर्यंत देश और समाज के हित में कार्य किए। अपने कार्यकाल में देश की विदेश नीति और आंतरिक नीति को एक दिशा दी थी। उधर, पांती में अजय मल्ल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम की जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर राहुल दीक्षित, अभिषेक सिंह, सूर्यभान राजभर, अमित मिश्रा आदि रहे।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed