फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   By-election will be held in the seat which has been occupied by Ansari family

Mau Special Report: अब्बास अंसारी के परिवार का जिस सीट पर रहा है 27 साल से कब्जा वहां होगा उपचुनाव

Mon, 02 Jun 2025 12:47 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 02 Jun 2025 12:47 AM IST
सार

अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई है। अब सबकी नजर सदर विधानसभा सीट पर है चर्चा है कि जहां पर 27 साल से अंसारी परिवार का कब्जा रहा है वहां अब क्या होगा? खबर में जाने सीट का पूरा समीकरण

विज्ञापन
By-election will be held in the seat which has been occupied by  Ansari family
अब्बास अंसारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नफरती भाषण के मामले में दो साल की सजा पाने वाले सुभासपा से सदर विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता रविवार को समाप्त कर दी गई है। इसके बाद सदर सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। दो साल में यह दूसरा मौका है, जब जिले की दूसरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। 21 माह पहले सपा विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देने के कारण घोसी सीट पर उपचुनाव हुआ था।

विज्ञापन


27 साल से सदर सीट पर मुख्तार अंसारी परिवार का कब्जा रहा। उपचुनाव में इस सीट पर कौन काबिज होगा, इसको लेकर सोशल मीडिया पर कयासबाजी शुरू हो गई है। पहली बार सदर विधानसभा में उपचुनाव होगा। अब्बास अंसारी के पास करीब ढाई साल विधायकी रही।
विज्ञापन


नफरती भाषण के मामले में विधायक अब्बास अंसारी को सीजेएम कोर्ट से दो साल की सजा सुनाए जाने के 24 घंटे के भीतर रविवार को विधानसभा सचिवालय से अधिसूचना जारी कर दी गई। इसमें सदर विधायक अब्बास अंसारी की सजा का जिक्र करते हुए सदर विधानसभा सीट को 31 मई 2025 से रिक्त माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सोशल मीडिया पर सदर विधानसभा को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के नाम उनके समर्थकों की ओर से प्रत्याशी के तौर पर उछाले जा रहे हैं। जिले में उपचुनाव के आंकड़ों को देखें तो घोसी सीट ऐसी है, जहां छह साल के भीतर दो बार उपचुनाव हुए। 2017 के चुनाव में जीत हासिल करने वाले फागू चौहान को बिहार का राज्यपाल बना दिया गया था।

इसके बाद 2019 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय राजभर ने सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को हराया था। 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी रहे दारा सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी विजय राजभर को पटकनी दी थी। लेकिन बाद में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देने के बाद उपचुनाव हुआ था।

5 सितंबर 2023 को हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को हरा दिया था। 
 

दूसरे प्रयास में बने विधायक, लेकिन नफरती भाषण से ढाई साल ही रह सके

नफरती भाषण के कारण विधायकी गंवाने वाले अब्बास अंसारी दूसरे प्रयास में विधायक बने थे। इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में मुख्तार अंसारी ने अपने बेटे अब्बास अंसारी को बसपा के टिकट पर घोसी सीट से चुनाव लड़ाया था। भाजपा प्रत्याशी फागू चौहान से कांटे के मुकाबले में सात हजार तीन वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

करीब पांच साल बाद अब्बास ने अपने पिता की परंपरागत सदर विधानसभा सीट से सुभासपा-सपा गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उसने भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह को 38116 वोटों से हराया है। अब्बास अंसारी को कुल 124691 वोट मिले, जबकि अशोक सिंह को 86575 वोट मिले थे।

सबसे पहले इस सीट से मुख्तार अंसारी के छठवीं बार चुनाव लड़ने की बात कही जा रही थी, लेकिन आखिरी समय पर मुख्तार ने अपने बड़े बेटे को सदर सीट से चुनाव लड़ाया। 

जीत के बाद कभी अपने क्षेत्र में नहीं आ सका अब्बास अंसारी

जिले की दो विस सीट सदर और घोसी बेहद मानी जाती हैं। 2019 में बसपा प्रत्याशी अतुल राय ने भाजपा प्रत्याशी हरिनारायण राजभर को बड़े अंतर से हराया था। शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद सांसद अतुल राय पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसके बाद वह कभी घोसी लोकसभा क्षेत्र में नहीं आ सके। वहीं, सदर विधायक बनने के बाद अब्बास अंसारी भी शपथ लेने के बाद ढाई साल में कभी अपने क्षेत्र में नहीं आ सका। 

सदर सीट पर भाजपा नहीं खिला सकी कमल प्रयोग रहे हर बार असफल

मऊ जिले की सदर विधानसभा सीट को बीते ढाई दशक से पूर्वांचल की सबसे हॉट सीट का दर्जा प्राप्त है। 1996 से 2022 तक इस सीट पर बाहुबली मुख्तार अंसारी का कब्जा रहा है। 1980 में भाजपा के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक मऊ सदर में कमल नहीं खिला।

चुनावी आंकड़ों को देखें तो भाजपा यहां दूसरे नंबर पर रही है। 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन से अल्ताफ अंसारी इस सीट से मैदान में उतरे थे लेकिन उन्हें तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा था। भाजपा-सुहेलदेव पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी को दूसरा स्थान मिला था।

इस सीट पर मुख्तार अंसारी के दबदबे की बात करें तो वह 1996 से 2022 तक 5 बार विधायक रहा। मुख्तार अंसारी पहली बार 1996 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट से चुनाव जीता था। 2002 और 2007 में निर्दलीय चुनाव जीतने में सफल रहा। चौथी बार 2012 में कौमी एकता दल के टिकट पर चुनाव लड़कर जीता था।

2017 में उसने बहुजन समाज पार्टी का दामन थामा और मऊ सदर सीट से विजेता बना था। सदर सीट पहले कम्युनिस्ट पार्टी का गढ़ थी। यहां के मतदाताओं ने कम्युनिस्ट पार्टी, कांग्रेस, जनता पार्टी, बसपा और निर्दल को भी मौका दिया है, लेकिन भाजपा को हमेशा ही निराशा हाथ लगी है।

हालांकि भाजपा कमल खिलाने के लिए कई प्रयोग कर चुकी है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने गठबंधन कर यह सीट सुभासपा को दी थी। भाजपा लहर में गठबंधन प्रत्याशी ने मुख्तार अंसारी को टक्कर तो दी लेकिन जीत नहीं सका। 

 

मुस्लिम बहुल क्षेत्र जीत का बनता है आधार

इस सीट की जीत का सबसे बड़ा आधार मुस्लिम मत होता है। वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार सदर विधानसभा के जातिगत समीकरण में मुस्लिम मतों की संख्या करीब 1.70 लाख है। अनुसूचित जाति 91 हजार, यादव 45 हजार, राजभर 50 हजार तो चौहान मतों की संख्या 45 हजार के करीब है।

क्षत्रिय मतों की संख्या करीब 20 हजार तो ब्राह्मण मत सात हजार के करीब हैं। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 4,77,298 है। इसमें पुरुष 251781 जबकि महिला 2,25,487 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed