फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   By 2022, all the villages with 500 population will be connected with the main roads- Kameshwar

2022 तक देश के 500 आबादी वाले सभी गांव मुख्य सडकों से जुड़ेगे- कामेश्वर

Sun, 25 Jul 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
By 2022, all the villages with 500 population will be connected with the main roads- Kameshwar
मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र के नेमड़ाड में रविवार को मन की बात किसानों के साथ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि 2022 तक देश के 500 आबादी वाले सभी गांव मुख्य सड़कों से जुड़ जाएंगे। हर गरीबों का घर पक्का बनेगा। यह भाजपा सरकार ही कर सकती है। आगे उन्होंने कहा कि सपा व बसपा ने जनता को धोखा दिया है।
विज्ञापन

1947 से 2017 तक देश में मात्र 12 मेडिकल कालेज रहे। जब 2017 में भाजपा की सरकार बनी तो सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करते हुए 45 मेडिकल कालेजों का निर्माण कराया। किसानों की 66 हजार करोड़ की गेहूं खरीद की गई। 1 करोड़ 45 लाख गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत भैया ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास की गंगा बह रहीं है चाहे सड़कों का मामला हो या शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम ने कहा कि भाजपा सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है। इस अवसर पर सचिन्द्र सिंह, कन्हैया मौर्य, राधेश्याम सिंह, धनंजय मिश्रा, बबलू ठठेरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed