फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Buxar mare Bijli Rani ran the fastest Chetak competition organized

Mau News: बक्सर की घोड़ी बिजली रानी सबसे तेज दौड़ी, चेतक प्रतियोगिता का आयोजन, मौके पर दिखा उत्साह

Sat, 10 May 2025 04:03 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 10 May 2025 04:03 PM IST
सार

कोपागंज के इंदारा में चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बक्सर की घोड़ी बिजली रानी सबसे तेज दौड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में उत्साह देखने को मिला।
 

विज्ञापन
Buxar mare Bijli Rani ran the fastest Chetak competition organized
चेतक प्रतियोगिता का आयोजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोपागंज विकास खंड के इंदारा में शुक्रवार को महाराणा प्रताप चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बिहार बक्सर के अजय सिंह के घोडी बिजली रानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


शुक्रवार की शाम आयोजित चेतक प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलापंचायत अध्यक्ष मनोज राय व घोसी सपा विधायक सुधाकर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर, घुड़सवारों को झंडी दिखाई। प्रतियोगिता में बलिया,आजमगढ़, गाजीपुर,बिहार,गोरखपुर के जनपदों के 50 घुड़सवारों ने अपने घोड़ों के साथ भाग लिया।
विज्ञापन


जिसमें छाकडी,दो दाँत,नाकंद,पट्टा घोड़ो का दौड़ हुआ। इस प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों की भीड़ मौजूद रही। कुल तीन चक्र की प्रतियोगिता चली। जिसमे अजय सिंह बिहार बक्सर को प्रथम, रणजीत सिंह बलिया का द्वितीय, राजेश यादव का तृतीय स्थान घोषित किया। प्रथम को एलईडी टीवी, द्वितीय को कूलर,तृतीय को साइकिल से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा ट्राफी के साथ आकर्षक उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलापंचायत अध्यक्ष मनोज राय व सपा विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि यहां आकर मुझे बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है। इस तरह के प्रतियोगिताओं के आयोजन से अपनापन का एहसास होता है।


साथ ही अपनी संस्कृति और सभ्यता को करीब से जानने का मौका मिलता है। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक महेंद्र सिंह उर्फ गोलू,बृजेश सिंह टेलू,राघवेन्द्र सिंह,समाजसेवी अजय जायसवाल, अभिषेक सिंह विक्की,अमित सिंह आदि लोग मौजूद रहे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed