फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bus falls on three working mechanics, one dead, second referred

Mau News: काम कर रहे तीन मैकेनिकों पर गिरी बस, एक की मौत, दूसरा रेफर

Fri, 17 May 2024 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Bus falls on three working mechanics, one dead, second referred
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सिकटिया ब्रिज के पास बृहस्पतिवार को प्राइवेट बस बना रहे मकैनिकों के ऊपर बस गिर गई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान एक मैकेनिक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक 35 वर्षीय महेंद्र चौहान निवासी सरवां थाना सरायलखंसी और घायल 30 वर्षीय सुग्रीव निवासी चाल्हा थाना सरायलखंसी और 50 वर्षीय रामध्यान राजभर निवासी खुखुंदवा थाना कोपागंज बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे सिकटिया ब्रिज के पास प्राइवेट बस की मरम्मत कर रहे थे। उसी दौरान बस तीनों मैकेनिकों के ऊपर गिर गई। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने 35 वर्षीय महेंद्र चौहान को मृत घोषित कर दिया। वहीं 30 वर्षीय सुग्रीव की गंभीर हालत को देख वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। 50 वर्षीय रामध्यान का उपचार जिला अस्पताल में ही चल रहा है। उधर घटना की जानकारी होने पर सभी के परिजन अस्पताल पहुंचे। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंची। मृतक मैकेनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed