{"_id":"66ed562eb0b1cc3f8d0cfb53","slug":"burning-transformer-in-mau-power-supply-to-50-houses-got-disrupted-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बना ट्रांसफार्मर: 50 घरों की बिजली गुल, 15 ट्यूबवेल की आपूर्ति भी ठप; बढ़ी लोगों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का गोला बना ट्रांसफार्मर: 50 घरों की बिजली गुल, 15 ट्यूबवेल की आपूर्ति भी ठप; बढ़ी लोगों की परेशानी
Fri, 20 Sep 2024 04:32 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 20 Sep 2024 04:32 PM IST
सार
मऊ जिले के कोटवा विद्युत उपकेंद्र के मठिया ओन्हाईच में ओवरलोड के कारण 100 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। ट्रांसफार्मर जलने के बाद गांव के 50 घरों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
आग का गोला बना ट्रांसफार्मर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के कोटवा विद्युत उपकेंद्र के मठिया ओन्हाईच में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार की सुबह आग का गोला बन गया। गनीमत थी कि ट्रांसफार्मर आबादी से दूर था, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया। वहीं ट्रांसफार्मर के ठीक बगल में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने तत्काल विद्युत उपकेंद्र पर फोन करके सप्लाई बंद कराई। ट्रांसफार्मर जलने से गांव के 50 घरों की आपूर्ति ठप हो गई, साथ ही 15 ट्यूबवेल भी बंद हो गए। उपभोक्ताओं ने बिजली निगम की कस्टमर आईडी पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
गांव के रवि यादव, सत्तन चौहान, रामबृक्ष चौहान, मनोज यादव, मुनीराज यादव, बजरंगी प्रजापति, तहसीलदार प्रजापति, भोला चौहान, सूरज चौहान, गोविंद चौहान, रामदरश चौहान, उमेश दिनेश ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने के कारण सुबह से ही पेयजल आदि का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
गांव के अधिकांश हैंडपंप खराब हालत में हैं, सभी ने अपने अपने घरों में सबमर्सिबल और टुल्लुपंप लगवा लिए हैं। बारिश नहीं होने से खेतों में दरारें पड़ गई हैं, ट्यूबवेल ही सहारा है। लेकिन बिजली नहीं रहने से वो भी नहीं चल पाएंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन