फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Burglars theft in militaryman house

चोरों ने फौजी का घर खंगाला

Sun, 08 Feb 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sun, 08 Feb 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Burglars theft in militaryman  house
एक फौजी देश की सुरक्षा बार्डर पर कर रहा है लेकिन उसका खुद का घर सुरक्षित नहीं है। शनिवार की रात छपरा भंगी गांव में फौजी के घर को चोरों ने खाली देखकर आराम से खंगाल डाला।
विज्ञापन



 यहीं नहीं एक दरवाजे का ताला नहीं तोड़  पाने पर चोरों ने उसे जलाकर तोड़ डाला। घर की आलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये के साथ ही तीन लाख के जेवरात सहित बर्तन आदि उठा ले गए।
विज्ञापन



 फौजी जवान की पत्नी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। रविवार को जब वह घर लौटी तो ताला टूटा हुए देख घर के अंदर गई, तो चोरी की जानकारी हुई। इस संबंध में उसने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मधुबन थाना क्षेत्र के छपरा भंगी गांव निवासी बेचू पुत्र सूर्यनाथ बीएसएफ का जवान है। वह इन दिनों पश्चिम बंगाल में बार्डर पर देश की सुरक्षा में तैनात है। वह घर पर मकान बनवाने के लिए अपनी पत्नी को पैसा भेजा था।


शुक्रवार को उसकी पत्नी आरती अपने बच्चों के साथ अपने बहन के घर दरगाह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए चली गई। शनिवार की रात चोर  आए और उसके घर में ताला तोड़कर घुस गए।


चोरों ने खाली मकान को इत्मान से खंगाला। घर के अंदर एक कमरे का ताला न टूटने पर चोरों ने उसे जलाकर तोड़ दिया और घर में रखी आलमारी से डेढ़ लाख रुपये ले उड़े।


 सोने का हाल, बाली, मांगटीका एवं चांदी आदि का लगभग तीन लाख का जेवरात, बर्तन आदि उठा ले गए। रविवार की सुबह जब आरती अपने बच्चों के साथ घर पहुंची तो घर का ताला टूटा देखकर उसके होश उड़ गए।



घर के अंदर जाकर देखी तो नजारा देखकर दंग रही गई। आलमारी से जेवरात नगदी तो गायब ही थे। बर्तन, कपड़े आदि जले एवं गायब थे। चोरों ने दरवाजे को भी जला दिया था। इस संबंध में उसने अपने पति को सूचित किया साथ ही पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed