{"_id":"b7db8271f52053c687e2a3e87c887057","slug":"burglars-theft-in-militaryman-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने फौजी का घर खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने फौजी का घर खंगाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sun, 08 Feb 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक फौजी देश की सुरक्षा बार्डर पर कर रहा है लेकिन उसका खुद का घर सुरक्षित नहीं है। शनिवार की रात छपरा भंगी गांव में फौजी के घर को चोरों ने खाली देखकर आराम से खंगाल डाला।
यहीं नहीं एक दरवाजे का ताला नहीं तोड़ पाने पर चोरों ने उसे जलाकर तोड़ डाला। घर की आलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये के साथ ही तीन लाख के जेवरात सहित बर्तन आदि उठा ले गए।
फौजी जवान की पत्नी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। रविवार को जब वह घर लौटी तो ताला टूटा हुए देख घर के अंदर गई, तो चोरी की जानकारी हुई। इस संबंध में उसने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के छपरा भंगी गांव निवासी बेचू पुत्र सूर्यनाथ बीएसएफ का जवान है। वह इन दिनों पश्चिम बंगाल में बार्डर पर देश की सुरक्षा में तैनात है। वह घर पर मकान बनवाने के लिए अपनी पत्नी को पैसा भेजा था।
शुक्रवार को उसकी पत्नी आरती अपने बच्चों के साथ अपने बहन के घर दरगाह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए चली गई। शनिवार की रात चोर आए और उसके घर में ताला तोड़कर घुस गए।
चोरों ने खाली मकान को इत्मान से खंगाला। घर के अंदर एक कमरे का ताला न टूटने पर चोरों ने उसे जलाकर तोड़ दिया और घर में रखी आलमारी से डेढ़ लाख रुपये ले उड़े।
सोने का हाल, बाली, मांगटीका एवं चांदी आदि का लगभग तीन लाख का जेवरात, बर्तन आदि उठा ले गए। रविवार की सुबह जब आरती अपने बच्चों के साथ घर पहुंची तो घर का ताला टूटा देखकर उसके होश उड़ गए।
घर के अंदर जाकर देखी तो नजारा देखकर दंग रही गई। आलमारी से जेवरात नगदी तो गायब ही थे। बर्तन, कपड़े आदि जले एवं गायब थे। चोरों ने दरवाजे को भी जला दिया था। इस संबंध में उसने अपने पति को सूचित किया साथ ही पुलिस को तहरीर दी।