{"_id":"6008750c8ebc3e33dd74a715","slug":"burglars-break-into-atms-for-failure-to-steal-mau-news-vns5702853109","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी में नाकाम होने पर चोरों ने एटीएम में की तोड़ फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी में नाकाम होने पर चोरों ने एटीएम में की तोड़ फोड़
विज्ञापन
हलधरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिलौंझा बाजार स्थित पुलिस पिकेट के ठीक सामने लगे एटीएम से मंगलवार की रात में रुपये चुराने की कोशिश किए। चोरी में असफल रहने पर चोरों ने एटीएम में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। एटीएम पर कोई गार्ड नहीं तैनात किया गया था। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई। एटीएम संचालक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर तोड़ फोड़ करने वालों का पता लगा रही है। एटीएम एक प्राइवेट बैंक का है।
बिलौंझा बाजार में पुलिस पिकेट के नजदीक यूनियन बैंक की शाखा संचालित होती है। उसके पास ही हिताची बैंक का एक एटीएम लगा हुआ है। मंगलवार की शाम को एटीएम में ताला बंदकर संचालक अपने घर चला गया। इधर चोरों की निगाह एटीएम पर थी। मंगलवार की रात में चोर एटीएम के दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने एटीएम से नोट निकालने की कोशिश की लेकिन रुपये नहीं निकल सके तो खिसियाए चोरों ने एटीएम को ही तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब लोग जागे और सड़क पर लोगों का आना जाना शुरु हुआ। लोगों ने एटीएम संचालक को फोन करके एटीएम कक्ष का दरवाजा खुले होने और ताला तोड़े जाने की सूचना दी। संचालक भागा भागा बिलौंझा पहुंचा और घटना के बारे में अवगत हुआ। उसने पुलिस को फोनकर घटना की जानकारी दी। पुलिस भी कुछ देरी बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। रात में बाहर घना कोहरा होने के चलते चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में साफ नजर नहीं आई, वैसे पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इस बाबत बलिया जिले के भीमपुरा थाने के गौरा गांव निवासी एटीएम संचालक सत्य प्रकाश पटेल ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत एसओ धीरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव का कहना है कि एटीएम में तोड़फोड़ करने वाले बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।