{"_id":"61968acdad4f1662207bb802","slug":"bullying-of-the-people-consume-alcohol-in-government-school-mau-news-vns623316098","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों की दबंगई, सरकारी स्कूल में शराब का करते है सेवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनबढ़ों की दबंगई, सरकारी स्कूल में शराब का करते है सेवन
मधुबन थाना क्षेत्र गंगऊपुर कम्पोजिट विद्यालय में मनबढो़ द्वारा फेंकी गई शराब की बोतलें।संवाद
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। जिले में अपराधिक घटनाओं को रोकने में जहां पुलिस विफल साबित हो रही हैं, वहीं मनबढ़ों के मनमाने रवैयों के रोकथाम में विफल साबित होती दिख रही है। ऐसा ही मामला मधुबन थाना क्षेत्र के गंगऊपुर कंपोजिट विद्यालय में देखने को मिल रही है। यहां स्कूल के परिसर में जहां मनबढ़ कूडा-कचरा फेकते हैं बल्कि शाम के समय शराब का सेवन, जुआ भी खेलते है। चौकाने वाली बात है कि इस संबंध में स्कूल प्रबंधन द्वारा शिकायत के बाद कार्रवाई करने के बजाए मधुबन पुलिस मूक दर्शक बनी हुई। मधुबन थाना क्षेत्र के गंगऊपुर में कंपोजिट विद्यालय है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सूर्यभान विश्वकर्मा ने बताया कि स्कूल परिसर को सुबह जब खोला जाता है तो यहां परिसर में कूड़ा कचरा फेंका हुआ मिलता है। इन कचरों में देशी शराब की बोतलें भी शामिल होती है। बताया कि उन्होंने मनबढ़ों की इस तरह की हरकत को लेकर दुबारी पुलिस चौकी को शिकायत पत्रक दिया गया लेकिन कोई पुलिस पूछने तक नहीं गया। बताया कि आए दिन मनबढ़ों द्वारा विद्यालय की छोटी बाउंड्री को पार कर परिसर में घुस आते है।इस संबंध में सीओ मधुबन अमित सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, इस मामले की जानकारी लेकर मनबढ़ों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।