{"_id":"6801d5cdd1847737a2013350","slug":"bullets-fired-in-mau-dispute-between-uncle-and-nephew-over-harvesting-crops-three-people-injured-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मऊ में तड़तड़ाईं गोलियां... फसल काटने को लेकर चाचा-भतीजे में हुआ था विवाद, जमकर चले लाठी- डंडे; तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मऊ में तड़तड़ाईं गोलियां... फसल काटने को लेकर चाचा-भतीजे में हुआ था विवाद, जमकर चले लाठी- डंडे; तीन घायल
Fri, 18 Apr 2025 10:02 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 18 Apr 2025 10:02 AM IST
सार
चाचा और भतीजे के बीच पहले मारपीट हुई थी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष बंदूक लेकर आमने-सामने हो गए। फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हुए और सभी को शांत कराया। इस मामले में एक को गोली लगी है। तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज करवाते घायल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
UP Crime: मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के सोडसर गांव में शुक्रवार की भोर में गेहूं काटने के विवाद को लेकर चाचा-भतीजे के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पहले लाठी-डंडे से हमला किया। उसके बाद एक दूसरे पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
इस फायरिंग में अभिषेक यादव के बाएं कंधे पर गोली लगी है, जबकि तीन लोग घायल हैं। इनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। कोपागंज एसओ विजय प्रताप मौर्य ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों के घायलों के उपचार करा रही है।
विज्ञापन
खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों से तहरीर नहीं मिली थी, लेकिन यह विवाद कल की बारिश में गेहूं की फसल खराब होने का कारण बताया जा रहा है। उसमें एक पक्ष का आरोप है कि कहने के बाद भी फसल नहीं काटी गई थी, जिससे बारिश से फसल खराब हो गई।
विज्ञापन