{"_id":"6474f82a5b8813ddc40c22a7","slug":"bulldozers-run-on-five-shops-built-on-government-land-mau-news-c-20-1-229043-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सरकारी जमीन पर बनी पांच दुकानों पर चला बुलडोजर, सिटी मजिस्ट्रेट ने दिए सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सरकारी जमीन पर बनी पांच दुकानों पर चला बुलडोजर, सिटी मजिस्ट्रेट ने दिए सख्त निर्देश
Tue, 30 May 2023 07:09 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 07:09 AM IST
सार
शासन प्रशासन के तमाम दिशा निर्देश जारी करने के बाद भी दबंगों द्वारा सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण करने का क्रम जारी है, लेकिन संबंधित विभागीय अधिकारियों को भनक तक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
बुलडोजर से हटाया गया अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ में स्थित राजकीय पशु अस्पताल के सामने कई व्यक्तियों द्वारा नगरपालिका की जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर बनी दुकानों को जिला प्रशासन ने जेसीबी से ढहा दिया। प्रशासन का बुलडोजर जब इन दुकानों की तरफ घूमा तो अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि उन्हें किसी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Mirzapur: पत्नी के बाद पति ने भी फंदे से लटक कर दी जान, तीन दिन पहले ही जेल से बाहर आया था
विज्ञापन
शासन प्रशासन के तमाम दिशा निर्देश जारी करने के बाद भी दबंगों द्वारा सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण करने का क्रम जारी है, लेकिन संबंधित विभागीय अधिकारियों को भनक तक नहीं लग पा रही है। नगर केे मुुंशीपुरा स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय के सामने नगरपालिका की जमीन है। कई दबंगों द्वारा नगरपालिका की जमीन पर अवैध तरीके से अतिक्रमण कर पांच दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था। छत की ढलाई होनी थी। लेकिन नगरपालिका के अधिकारियों की नजर नहीं पड़ी थी।
विज्ञापन
किसी ने नगरपालिका के अधिकारियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया। शिकायत मिलने पर नगरपालिका के आला अधिकारी हरकत में आए। सिटी मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह, सीओ सिटी धनंजय मिश्र के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन तथा नगरपालिका की टीम जेसीबी लेकर धमक गई। पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों के आते ही अफरातफरी की स्थिति रही। आसपास के दुकानदारों तथा मुहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। नगरपालिका प्रशासन ने अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर बने पांच दुकानों को जेसीबी से ढहा दिया। इस बाबत सिटी मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह का कहना था कि सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
