{"_id":"658b186453ec006f1d033bcc","slug":"bulldozer-runs-on-illegal-encroachment-by-filling-pond-two-storey-house-demolished-mau-news-c-295-1-mau1003-6895-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पोखरी पाटकर बने अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, दो मंजिला मकान ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पोखरी पाटकर बने अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, दो मंजिला मकान ध्वस्त
विज्ञापन
घोसी। नगर के मदापुर स्टेशन रोड स्थित एचडीएफसी बैंक से 200 मीटर दक्षिण स्थित पोखरी को पाटकर हुए अवैध पक्के निर्माण को मंगलवार को एसडीएम एवं तहसीलदार की उपस्थिति में बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। मौके पर कोतवाली पुलिस के साथ पीएसी बल लगी रही।
घोसी नगर के एचडीएफसी बैंक से 200 मीटर दक्षिण तरफ मदापुर में 506 कड़ी की पोखरी है। पोखरी की भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत पर अधिकारियों के निर्देश पर अक्टूबर में लेखपाल पंकज चौहान द्वारा पोखरी के सीमांकन में पाया गया कि अबरार, रईस, जावेद आदि के द्वारा पोखरी पर 40 कड़ी में पाटकर पक्का निर्माण कर लिया गया है। इसे लेकर तहसीलदार न्यायालय ने 10 अक्टूबर 2023 को अतिक्रमण को हटाने की नोटिस देने के साथ नोटिस को परिसर में चस्पा कर दिया गया।
अतिक्रमण करने वालों को कई बार मौखिक निर्देश के बाद भी अवैध निर्माण को न हटाने पर मंगलवार को एसडीएम सुमित सिंह, तहसीलदार डॉ धर्मेंद्र पांडेय एवं नायब तहसीलदार निशांत मिश्रा राजस्व एवं नगरपंचायत कर्मियों, के साथ पुलिस फोर्स और नगर पंचायत की जेसीबी को लेकर अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया। एक बजे से 3 बजे के बीच दो मंजिला मकान को ध्वस्त कर दिया। एसडीएम सुमित सिंह ने बताया कि नगर के मदापुर में जमीन पोखरी के नाम से दर्ज है।
विज्ञापन
इस पर अबरार,जावेद, रईस आदि ने 40 कड़ी भूमि पर अवैध रूप से पक्का भवन निर्माण कर लिया था। नोटिस के बाद अवैध निर्माण न हटाने पर यह कार्यवाही हुई है। जिन लोगो ने पोखरी आदि पर निर्माण कर लिए है वे स्वयं ध्वस्त कर लें। अन्यथा उनके विरुद्ध कार्यवाही होगी। इस अवसर लेखपाल पंकज चौहान, विमलेश, उपनिरीक्षक घोसी नगर आदि उपस्थित रहे।