फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bulldozer ran on 100 encroachments for six hours

Mau News: छह घंटे तक 100 अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Thu, 23 Nov 2023 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer ran on 100 encroachments for six hours
रतनपुरा। रेलवे प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान रतनपुरा कस्बा में चलाया गया। यहां रेलवे स्टेशन के पास अतिक्रमण कर बने 100 से ज्यादा अस्थाई अतिक्रमण को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह से रेलवे के आला अधिकारियों के साथ तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। छह घंटे तक बुलडोजर की मदद से 100 से ज्यादा अतिक्रमण को ढहाया गया। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के चलते किसी तरह का कोई विरोध नहीं हो सका।
विज्ञापन

रतनपुरा बाजार में बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे आईओडब्लू पश्चिमी कृपाशंकर लाल और सफीकुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में आरपीएफ उपनिरीक्षक हृदयानंद तिवारी के साथ आरपीएफ जवानों के साथ हलधरपुर एसओ राजेश प्रभाकर, सरायलंखसी एसओ सौरभ राय तो रामपुर एसओ गंगासागर मिश्रा पुलिस फोर्स और एक प्लाटून पीएसी के साथ पहुंचे और रेलवे की जमीन को घेरकर एक सुरक्षा बांध बनाया। इसके बाद रेलवे के अधिकारियों द्वारा रेलवे की जमीन पर बने अस्थाई-स्थायी अतिक्रमण को ढहाना शुरू किया। सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इससे पहले रेलवे द्वारा अतिक्रमण अभियान की जानकारी मिलते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। कई अतिक्रमणकारियों ने अस्थाई अतिक्रमण कर रखा गया था, वह खुद अतिक्रमण हटाते गए। छह घंटे तक चले अभियान के तहत रतनपुरा बाजार के पूर्वी छोर से लेकर रतनपुरा बाजार के पश्चिमी सिरे तक कार्रवाई की गई। रेलवे प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे रतनपुरा बाजार में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed