{"_id":"613b9c458ebc3e35e94a4fb6","slug":"built-overhead-tank-also-laid-pipeline-but-water-did-not-reach-homes-mau-news-vns6108733186","type":"story","status":"publish","title_hn":"आेवरहेड टैंक बनाया, पाइप लाइन भी बिछाई, पर नहीं पहुंचा घरों तक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आेवरहेड टैंक बनाया, पाइप लाइन भी बिछाई, पर नहीं पहुंचा घरों तक पानी
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर चार में नगर पालिका द्वारा नागरिक सुविधाएं न के बराबर हैं। यहां पेयजल के लिए कोई सुविधा नहीं हैं। चौकाने वाली बात हैं सात वर्ष पहले एक ओवरहेड टैंक बनाया गया और पाइप लाइन भी घरों तक पहुंचाई गई। लेकिन घरों तक पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। ऐसे में वार्ड वासियों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
नगरपालिका का विकास का दावा केवल कागजी साबित हो रहा है। सबसे खराब स्थिति वार्ड नंबर चार ताजोपुर में देखने को मिल रही है। आलम यह है कि 25 वर्षों से नगर क्षेत्र में होने के बाद भी इस वार्ड के हजारों परिवार को हैंडपंप या निजी मोटर पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। चौकाने वाली बात है कि करीब छह वर्ष पूर्व ताजोपुर में पेयजल आपूर्ति के लिए लाखों रुपये से ओवरहेड टैंक बनाया गया है। लेकिन इसकी जानकारी न तो नगरपालिका को हैं, और न ही जलनिगम को है। बता दें कि नगर पालिका के वार्ड नंबर चार ताजोपुर में दो हजार घरों में पेयजल आपूर्ति के लिए 2014 में लाखों की लागत से दस हजार लीटर का एक ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया था। लेकिन अब तक नगर पालिका को यह हैंड ओवर नहीं होने से शोपीस बनकर रह गया है। इतना ही नहीं आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई गई है। स्थानीय निवासियों की मानें तो यह कार्य छह वर्ष पूर्व जल निगम द्वारा बनवाया गया होगा।
परदहां में अमृत योजना के तहत ओवरहेड टैंक तथा पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं जल निगम के एक्सईएन एमए किदवई ने कहा कि ओवरहेड टैंक बनाने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। उधर हालात यह है कि जिम्मेदारों की उदासीनता से हर वर्ष गर्मी में भीषण पेयजल संकट से वार्ड वासियों को जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
25 हैंडपंप में 10 खराब
वर्तमान में वार्ड में दो हजार की आबादी पर लगे 25 हैंडपंप में 10 से ज्यादा हैंडपंप खराब पड़े हैं। अधिकांश वार्ड पेयजल की समस्या दूर न होते देखकर अपने घरों में मोटर लगवा लिया है। वहीं अब भी कई परिवार हैंडपंप के भरोसे है। एक्सईएन जल निगम एमए किदवई ने कहा कि नगर क्षेत्र के ताजोपुर में बना ओवरहेड टैंक हमारे विभाग से नहीं बना हैं।
इनसेट
केवल कागजों पर विकास
मऊ। ताजोपुर नगर निवासी विपिन कुमार तथा आस्तिक ने कहा कि ओवर हेड टैंक किस विभाग द्वारा बनवाया गया है इसकी किसी को जानकारी नहीं है। महज शो पीस बने इस ओवर हेड टैंक से आजतक पानी की सप्लाई नहीं हुई है। वहीं जितेंद्र मिश्र और सुनील तिवारी ने बताया कि वर्ष 2014 से ओवरहेड टैंक बनने तथा पाइप लाइन बिछाया गया। लेकिन आजतक इसका लाभ नहीं मिला। सभासद मुकेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में नगरपालिका को कई बार अवगत कराया गया है। पेयजल की आपूर्ति के लिए परदहां में अमृत योजना के तहत ओवरहेड टैंक का निर्माण हो रहा है।