फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Budget will make India self-reliant: PM Modi

भारत को आत्मनिर्भर बनाएगा बजट:पीएम मोदी

Wed, 02 Feb 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Budget will make India self-reliant: PM Modi
मऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुवल उद्बोधन के माध्यम से नगर के भुजौटी स्थित एक प्लाजा में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाएगा। यही हमारा लक्ष्य है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते सात सालों में जो नीतियां बनीं, पहले की विपक्षी सरकार की नीतियों में रही गलतियों को निरंतर सुधारा गया। यही वजह है कि आज देश की अर्थव्यवस्था निरंतर तेजी से विकास पथ पर अग्रसर है। पीएम ने यह भी कहा कि भाषण में पूरा बजट बता पाना संभव नहीं है। इस बजट से भविष्य का भारत विकसित करने में बहुत सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुनने के लिए जनपद की सभी चार विधानसभाओं में बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। जिला प्रभारी सहजानंद राय ने बताया कि कार्यक्रम में अपनी अपनी विधानसभा में निवास करने वाले सभी प्रदेश, क्षेत्र एवं जिलों के पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, प्रकोष्ठों, विभागों एवं प्रकल्पों के संयोजक, सह संयोजक, मंडल अध्यक्षों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में किसान, व्यापारी, महिला, बुनकर वर्ग के साथ ही पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर मृत्युंजय द्विवेदी, संगीता द्विवेदी, रामाश्रय मौर्य, कृष्ण कांत राय, सचिंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed