फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Budget will be demanded after verification of students

Mau News: छात्रों के सत्यापन के बाद बजट की मांग की जाएगी

Fri, 10 Oct 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Budget will be demanded after verification of students
मऊ। जिले में आरटीई के तहत निजी विद्यालयों मेंं 1161 बच्चों को प्रवेश दिलाया गया है। विभाग की तरफ से सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्चों को ड्रेस, कॉपी-किताब के लिए शासन से बजट की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 589 निजी स्कूल संचालित हैं। सरकार की तरफ से निजी विद्यालयों में पहली कक्षा की 25 फीसदी सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को आरटीई के तहत प्रवेश दिलाया जाता है। सरकार इन विद्यालयों को प्रतिपूर्ति के रूप में प्रति बच्चा निर्धारित धन हर माह देती है। इसके साथ ही ड्रेस, कॉपी, किताब के लिए बच्चों को बजट मिलता है। आरटीई के तहत वर्ष 2024-25 में चार चरण में निजी विद्यालयों में 1561 के सापेक्ष 1161 बच्चों को प्रवेश दिलाया जा चुका है। अब इन बच्चों केे लिए कॉपी, किताब, ड्रेस और जूता मोजा के लिए शासन से बजट की मांग करने की प्रक्रिया चल रही है। आरटीई के तहत प्रवेश लेने वाले प्रति बच्चे को शासन की तरफ से पांच-पांच हजार रुपये दिए जाते हैं। आंकड़ों के अनुसार, चार चरण की प्रक्रिया में 1561 बच्चों को विद्यालय आवंटित किए गए थे। 1161 बच्चों ने प्रवेश ले लिया है। इस बाबत जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता आलोक कुमार सिंह का कहना है कि जिले में आरटीई के तहत निजी विद्यालयों मेंं 1161 बच्चों को प्रवेश दिलाया गया है। सत्यापन प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शासन से बजट की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed