फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BSP's Zila Panchayat member expelled from the district for four months

Mau News: बसपा के जिला पंचायत सदस्य चार महीने के लिए जिलाबदर

Thu, 24 Apr 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
BSP's Zila Panchayat member expelled from the district for four months
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के खुरहट सीट से बसपा के जिला पंचायत सदस्य संतोष राजभर को चार महीने के लिए जिलाबदर कर दिया गया है। डीएम के आदेश व कार्रवाई के पालन में पुलिस ने बुधवार को मुनादी कराई और जिला पंचायत सदस्य को जिले की सीमा के बाहर तक पहुंचाया।
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय ने बताया कि सुल्तानपुर कोलौरा निवासी संतोष राजभर के खिलाफ कोतवाली में चार मुकदमे दर्ज हैं। इसमें मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले शामिल हैं। संतोष के आपराधिक इतिहास को देखते हुए ही पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने संतोष राजभर को चार महीने के लिए जिलाबदर किया है। गाजे-बाजे के साथ पुलिस ने उसे मऊ-आजमगढ़ के बॉर्डर पर उम्मनपुर के पास छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed