फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BSP said the attack on state-Centre

बसपा ने प्रदेश-केंद्र सरकार पर बोला हमला

Wed, 18 Feb 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Wed, 18 Feb 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
BSP said the attack on state-Centre
आजमगढ़ मंडल के बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को जिले में हुई। इसमें प्रदेश तथा केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला गया। बसपा नेताओं ने प्रदेश में अराजकता का आरोप लगाते हुए जहां कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया वहीं केंद्र सरकार को उद्योगपतियों की सरकार बताया।
विज्ञापन


कसबे के फातिमा अस्पताल तिराहे के निकट स्थित एक प्लाजा में हुई बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आजमगढ़ मंडल के जोनल कोआर्डिनेटर पूर्व सांसद डा. बलिराम ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार के कार्यकाल का एक एक दिन इतिहास के काले पन्नों में दर्ज होगा। कहा कि लूट, बलात्कार, दंगे के प्रदेश में चर्चित हो रहा उप्र बिजली और पानी के लिए भी तरसने लगा है।
विज्ञापन


डा. बलिराम ने केंद्र की भाजपा सरकार को भी कोसा। बसपा कार्यकर्ताओं की मंडलीय बैठक में जोनल कोआर्डिनेटर मिठाई लाल भारती ने पदाधिकारियों के साथ संगठन की समीक्षा की। कहा कि संगठन को और मजबूत करने की जरूरत है। कहा कि संगठन के  हर पदाधिकारी पर नजर रखी जा रही है। किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने कहा कि 2017 का विधान सभा चुनाव अब बहुत दूर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 डा. सीता राम भारती, शेष नाथ राम,डा. अजय भास्कर, दया राम भास्कर, सुरेंद्र निषाद, ओंकार शास्त्री, श्याम सुंदर चौहान, संजय सागर, हरिश चंद्र गौतम, वसाम एकबाल, भीम राजभर, उमेश चंद्र पांडेय आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed