फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BSP government will be formed in 2022- Bhim Rajbhar

बसपा की सरकार 2022 में बनेगी- भीम राजभर

Wed, 04 Aug 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
BSP government will be formed in 2022- Bhim Rajbhar
मऊ। बसपा के तत्वावधान में बुधवार को कसबे के मझवारा मोड़ स्थित सिटीहाल में भाईचारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने किया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर से मायावती के नेतृत्व में पार्टी की सरकार बनाने की बात कही। मुख्य अतिथि भीम राजभर ने कहा कि प्रदेश की जनता 2022 में प्रदेश में मायावती के नेतृत्व सरकार देखना चाहती है।
विज्ञापन

कहा आज लोग प्रदेश की योगी सरकार की नाकामी से ऊब गयी है। प्रदेश में भ्रष्टाचार, अनाचार चरम सीमा पर है। किसान, युवा, बुनकर सभी परेशान हैं। अपराध नियंत्रण के नाम पर बेगुनाहों को सताया जा रहा है। कहा कि आप सभी कर्मयोगी कार्यकर्ता बाबा साहेब व मान्यवर कांशीराम के उद्देश्यों को पूरा करने और बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अभी से गांव गांव जाकर लोगों को बसपा की नीतियों के साथ मायावती के मुख्यमंत्री काल की उपलब्धियों को बताएं।
विज्ञापन

कहा कि विरोधियों के बहकावें में न आयें। दावा किया कि सपा का कोई जनाधार नहीं रह गया है। जनता 2022 में प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने के लिए मन बना चुकी है।कहा कि बूथ सेक्टर की मजबूती से जरूर सत्ता में आएंगे। आज बसपा का जनाधार सभी जाति धर्म में बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार राजू ने कहा कि आप सभी अभी से 2022 की तैयारी में लग जाएं। त्रिलोकी राजभर ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई, महिलाओं के ऊपर अत्यचार बहुत बढ़ गया है। कहा कि जो लोग थोड़े से स्वार्थ के लिए पार्टी छोड़ अन्य दलों में चले गए, वह आज पछता रहे हैं। दावा किया कि 2022 में बसपा की सरकार बनेगी।

बसपा को हर वर्ग, जाति धर्म का भरपूर सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिश्चंद्र गौतम ने तथा संचालन जिलाध्यक्ष राजीव कुमार राजू ने किया। कार्यक्रम को मधुबन प्रभारी नीलम सिंह वर्मा, राजविजय, गोपाल राय, अवधेश बागी, सुरेंद्र राजभर, अरुण पाठक, विधानसभा अध्यक्ष राजेश कुमार आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed