फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BSA gave stern warning to careless teachers

बीएसए ने लापरवाह शिक्षकों को दी कड़ी चेतावनी

Sat, 04 Jul 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
BSA gave stern warning to careless teachers
मऊ। जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात लापरवाह सहायक अध्यापकों पर बीएसए का डंडा चलेगा। एक जुलाई से स्कूल खुल गए हैं, लेकिन विभिन्न ब्लाक क्षेत्रों के कई विद्यालयों के शिक्षक समय से विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। शिक्षकों के समय से न पहुंचने की शिकायत मिलने के बाद बीएसए ने टेलीफोनिक सर्विलांस शुरू करा दिया। कार्यालय से टेलीफोन से पूछे जाने पर लगभग 20 शिक्षक संबंधित प्राथमिक विद्यालय पर अपनी लोकेशन नहीं सिद्ध कर पाए। इस पर बीएसए ओपी त्रिपाठी ने सभी शिक्षकों को कड़ी चेतावनी दी। जिले में 1060 प्राथमिक, 442 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। कोरोना संक्रमण के चलते विद्यालय बंद चल रहे हैं। ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। एक जुलाई से विद्यालय खुल गए हैं। शिक्षक अधिक से अधिक बच्चों को वाट्सएप ग्रुप से जोड़कर ई-पाठशाला के प्रति प्रेरित करना है। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों पर निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पहुंचने में लापरवाही करने वाले शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कई स्कूलों पर शिक्षकों के समय से न पहुंचने की शिकायतें मिलने के बाद से टेलीफोनिक सर्विलांस शुरू कर दिया गया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से टेलीफोन से पूछे जाने पर 20 से अधिक शिक्षक संबंधित प्राथमिक विद्यालय पर अपनी लोकेशन सही ढंग से नहीं बता पाए। इस पर बीएसए ओपी त्रिपाठी ने लापरवाह शिक्षकों को कड़ी चेतावनी दी। सभी प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को विद्यालय पर समयबद्ध अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। इस दौरान पांच-पांच छात्रों को विद्यालय बुलाकर उनको पुस्तक व ड्रेस वितरित करने का कार्य करने के साथ ही पढ़ने-लिखने के प्रति भी प्रेरित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed