फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Brother died on marriage of sister palanquin taken out amidst mourning young man died due to electric shock

UP: घर के बाहर रखी थी भाई की लाश, मातम के बीच उठी बहन की डोली; करंट से तड़पकर थम गईं सांसें

Thu, 15 May 2025 03:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 15 May 2025 03:35 PM IST
सार

बहन की शादी में युवक की माैत की जानकारी होते घर में कोहराम मच गया। पंखे की तार लगाते वक्त युवक काे करंट लग गया था। जब तक लोग उसे बचाते तब तक वह अचेत हो गया। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Brother died on marriage of sister palanquin taken out amidst mourning young man died due to electric shock
सुमंत राजभर उर्फ शैलेंद्र की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के करऊत गांव में बीती रात घर के बाहर भाई का शव रखकर बहन की डोली उठाई गई। शादी से 12 घंटे पहले भाई की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पंखा ठीक करते समय तार गिरने से युवक करंट की चपेट में आ गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


करऊत गांव निवासी शैलेंद्र राजभर की पुत्री रानी की गुरुवार को शादी थी। परिजन और सभी रिश्तेदार सुबह रस्म करने में व्यस्त थे। रानी का चचेरा भाई सुमंत राजभर उर्फ शैलेंद्र (26) सुबह करीब 10 बजे बाहर बैठे मेहमानों के लिए पंखा चालू करने के लिए तार लगा रहा था। 
विज्ञापन


अचानक तार उसके ऊपर गिरा और करंट लगने से छटपटाकर सुमंत जमीन पर गिर पड़ा। परिजन आननफानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा में भर्ती कराया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने 30 मिनट तक उसका इलाज किया, लेकिन उसे बचा नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बस्ती में मातम पसर गया। परिजनों ने पहले तो शादी टालने की बात कही, लेकिन रिश्तेदारों के समझाने बुझाने पर केवल औपचारिकता पूरी करते हुए शादी करने पर सहमती बनी। घर के बाहर बर्फ की सिल्ली पर भाई का शव रखकर शादी हुई और रात में ही विदाई हो गई। 

18 घंटे पहले गुजरात से आया था सुमंत
सुमंत राजभर उर्फ शैलेंद्र गुजरात के बलसाड़ स्थित किसी फैक्टरी में रहकर नौकरी करता था। बहन की शादी के लिए बुधवार की शाम घर आया था। रात में मेहंदी रस्म में खूब नाच गाना हुआ फिर सुबह हादसे ने सभी को तोड़कर रख दिया। सुमंत तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। दो भाई मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed