फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Brick kiln operators should deposit royalty soon, interest will be charged after November 30

Mau News: ईंट भट्ठा संचालक जल्दी जमा करें रॉयल्टी, 30 नवंबर के बाद लगेगा ब्याज

Sat, 15 Nov 2025 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Brick kiln operators should deposit royalty soon, interest will be charged after November 30
नवंबर के 14 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक जिले के मात्र 11.53 फीसदी ईंट भट्ठा संचालकों ने रॉयल्टी जमा की है। आगामी 30 नवंबर तक रॉयल्टी जमा नहीं करने पर खनन विभाग की ओर से ब्याज लगाया जाएगा। मार्च 2026 तक ब्याज जमा नहीं करने वालों को तीन बार आरसी जारी होगा। उसका भी जवाब नहीं देने पर संबंधित ईंट भट्ठे को सीज कर दिया जाएगा। जिले में 260 ईंट भट्ठे संचालित हैं, इनसे वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए रॉयल्टी जमा कराई जा रही है। वर्ष 2024-25 में 246 ईंट भट्ठा संचालकों ने 2.99 करोड़ 22 हजार रुपये रॉयल्टी जमा कराई थी। 14 ईंट भट्ठों पर राॅयल्टी जमा नहीं कराने पर ब्याज लगाया गया था। आरसी जारी करने पर बीते माह चार संचालकों ने ब्याज सहित रॉयल्टी की धनराशि जमा कर दी। अब भी 10 ईंट भट्ठों का करीब 14 लाख रुपये धनराशि बकाया है। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने खनन अधिकारी पूना राम अहाके के साथ चारों तहसील के उपजिलाधिकारियों को इसकी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के सियाबस्ती गांव में मानक के विपरीत चल रहे एक ईंट भट्ठे को उपजिलाधिकारी ने दो फरवरी 2024 को सीज किया था। नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मांगने पर ईंट भट्ठा उद्योग के मालिक दिखा नहीं पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed