फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Break the silence and boldly seek help from the police

Mau News: चुप्पी तोड़ें और निर्भिक होकर पुलिस की सहायता लें

Sun, 22 Oct 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Break the silence and boldly seek help from the police
कुसुम्हा। दोहरीघाट कस्बा स्थित पार्वती ग्रुप ऑफ़ कॉलेज में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी और धैर्य के साथ विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की सलाह दी।
विज्ञापन

छात्राओं को जागरूक करते हुए दोहरीघाट थानाध्यक्ष कल्पना मिश्रा ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं सशक्त हो रही हैं। हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की क्षमता रखती हैं। कहा कि अत्याचार करना और सहना दोनों पाप है। आपकी चुप्पी शोहदों का हौसला बढ़ाती है। इसलिए किसी घटना के घटित होने पर चुप न रहें। घटना के संबंध में अपने परिजनों से बात करें और पुलिस की सहायता लें। महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कई हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर रखे हैं। इसके अलावा प्रत्येक थाना स्तर पर महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए एक महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है। महिला आरक्षी प्राची पांडेय ने सुरक्षा संबंधी सलाह देकर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

बताया कि महिला सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। 1090, सीएम हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 और पुलिस अधिकारियों के सीयूजी नंबर हैं। कोई भी घटना हो तो इस नंबर का प्रयोग करें। डरे नहीं पुलिस आप के साथ हमेशा रहेगी। इस दौरान कांस्टेबल सुबोध जायसवाल, विपिन बिहारी द्विवेदी, सुनील त्रिपाठी, परवीना प्रवीण, डा. रंजना द्विवेदी, अनुपम गुप्ता, पल्लवी त्रिपाठी, आराधना, डा. दुर्गेश सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed