{"_id":"65453432bd4ad7c7b80f1c9b","slug":"brainstorming-regarding-the-new-outline-of-the-master-plan-mau-news-c-295-1-mau1001-4583-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: महायोजना की नई रुपरेखा को लेकर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: महायोजना की नई रुपरेखा को लेकर मंथन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में मऊ नाथ भंजन महायोजना 2031 के संशोधित प्रारूप को शासकीय समिति के समक्ष भेजे जाने के संबंध में समिति की बैठक हुई। समिति द्वारा मऊ नाथ भंजन महायोजना 2031 प्रारूप के प्रस्तावों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। शासन के मंशानुसार, प्रस्तावित महायोजना तैयार करने हेतु चयनित कंसल्टेंट द्वारा बैठक की प्रस्तुतीकरण की गई।
विभागों द्वारा दिए गए सुझाव के अनुसार संशोधित महा योजना तैयार कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि महायोजना 2031 को ध्यान में रखते हुए विनियमित क्षेत्र को और बढ़ाए जाने की जरूरत है। इसके साथ ही महायोजना की रूपरेखा इस तरह तैयार किया जाए कि कमर्शियल क्षेत्र प्रभावित न हो। तमसा नदी के किनारे से जाने वाले हथनी बांध को हाईवे से जोड़ने की बात कही। समिति द्वारा बताया गया कि वर्ष 2021 हेतु लागू महायोजना 4.60 लाख जनसंख्या हेतु तैयार की गई थी। जबकि महायोजना 2031 जनसंख्या 6.19 लाख है। विभागों द्वारा दिए गए सुझाव के अनुसार संशोधित महा योजना तैयार कर शासन को प्रेषित की जानी है।
जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग, जल निगम, नगर पालिका एवं राजस्व विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के प्रस्तावों को स्वीकृति देते हुए शासन को भेजे जाने के निर्देश दिए। बैठक में दौरान नियत प्राधिकारी व नगर मजिस्ट्रेट विनियमित क्षेत्र राजेश सिंह व अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।