फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Boycott of SDM court continues in Muhammadabad Gohna

Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना में एसडीएम न्यायालय का बहिष्कार जारी

Fri, 13 Feb 2026 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Boycott of SDM court continues in Muhammadabad Gohna
एक सप्ताह पूर्व स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं का आंदोलन अपर जिलाधिकारी के आश्वासन पर स्थगित था। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना है कि अपर जिलाधिकारी से वार्ता के बाद एक पक्षीय खारिज की गई फाइलों को रिस्टोर करने का संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है इसलिए अभी शांतिपूर्ण ढंग से धरना करने का निर्णय हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय अधिवक्ता संगठन के अध्यक्ष फिरोज अहमद ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व अपर जिलाधिकारी और अधिवक्ताओं के बीच वार्ता के बाद निर्णय हुआ था कि बिना सुनवाई एसडीएम न्यायालय द्वारा खारिज की गई फाइलों के संबंध में प्राप्त प्रत्यावेदन को रिस्टोर कर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक इस संबंध में एसडीएम न्यायालय से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। सोमवार तक अगर इस संबंध में ठोस कार्रवाई नहीं होगी तो अधिवक्ताओं की बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

शुक्रवार को धरना पर बैठने वाले अधिवक्ताओं में प्रमुख रूप से खुर्शीद अहमद, प्रभाकर राय, विनोद सिंह, असीत पाठक, संतोष श्रीवास्तव, संजय उपाध्याय, गोपाल चौधरी, प्रेमचंद चौरसिया, रमेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed