फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   boy died and two injured in road accident involving DCM and bike in Mau

मऊ में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में भिड़ी बाइक, एक की मौत; दो अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी की जंग

Tue, 24 Dec 2024 05:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 24 Dec 2024 05:42 PM IST
सार

वाराणसी के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के तेंदुली बाजार के पास बाइक की डीसीएम में टक्कर के बाद एक किशोर की मौत हो गई। जबकि एक किशोर और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
boy died and two injured in road accident involving DCM and bike in Mau
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले की सरायलखंसी थाना क्षेत्र के तेंदुली बाजार के पास मंगलवार को सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में टक्कर से बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई। एक किशोर और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


यह है मामला
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के टेल्हुआ गांव निवास बंटी (14) पुत्र भानु यादव अपने रिश्तेदारी में तेंदुली गांव आया था। मंगलवार की सुबह वह अपने दो रिश्तेदार धर्मपाल यादव (17) पुत्र रामस्वरूप यादव निवासी खानपुर और विवेक (22) पुत्र वीरेंद्र निवासी तेंदुली के साथ एक बाइक पर सवार होकर बाजार गया था। 
विज्ञापन


तीनों एक ही बाइक से बाजार से वापस घर जा रहे थे। अभी घर से कुछ दूर पहले पहुंचे थे कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर तेंदुली बाजार में सड़क किनारे खड़ी एक डीसीएम में जाकर घुस गई। मौके पर ही बंटी (14) पुत्र भानु यादव की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर बगली पिजड़ा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मनीष मणि त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो गंभीर रूप से घायल धर्मपाल यादव और विवेक यादव को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी। कुछ देर बाद मृतक के परिजन भी आजमगढ़ से जिला चिकित्सालय पहुंच गए। किशोर की मौत से सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed